BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोहगांव पुलिस ने विद्यालयों में पहुंचकर चलाया अभिमन्यु अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 11, 2023

मोहगांव पुलिस ने विद्यालयों में पहुंचकर चलाया अभिमन्यु अभियान




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना मोहगांव द्वारा अभिमन्यु अभियान, यातायात जागरुगता, नशामुक्ति,महिला सशक्तिकरण, पेशा एक्ट, आदि अन्य बिषयो पर उत्कृष्ट विधायलय में कार्यक्रम संपादित किया गया


           वही जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” के तहत अनुविभागीय मंडला अंतर्गत थाना मोहगांव  पुलिस की टीम जिसमें थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, मुन्ना पटिल, इन्द्रसिंह राजपूत, राजाराम आर्मो, रेवा मरावी, एवं पुलिस टीम द्वारा हाई स्कूल मोहगांव में छात्र/छात्राओं को अभिमन्यु अभियान अंतर्गत जागरूक किया गया व ऑपरेशन अभिमन्यु 2 के तहत शपथ दिलवाई गई। साथ ही पुलिस द्वारा महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, हेल्पलाइन No 100/112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य व व्याख्याता भी उपस्थित रहें।


इसके अलावा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही साइबर क्राईम से संबधित जानकारी भी उन्हें दी गई। सभी से मन लगाकर पढाई करने और अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही गई।





No comments:

Post a Comment