रेवांचल टाईम्स- मंडला, युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले भर में विधायक कप का आयोजन कराया जारहा है जिसमें विभिन्न स्कूलो व एकेडमियों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसी तारमत्म्य में बतादें युवा कल्याण विभाग मंडला द्वारा केंद्रीय विद्यालय सेमरखपा में विधायक कप का आयोजन कराया गया जिसके मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले रहे उन्ही के सानिध्य में खिलाड़ियों को विधायक कप में खेलने का मौका मिला जिसमें निवास विधानसभा के विभिन्न स्कूलों व एकेडमी से खिलाड़ी पहुँचे थे। इस तीन दिवसीय विधायक कप में सभी टीमो को मात देते हुए बीजाडांडी की विक्रम स्पोर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों महिला कबड्डी और बॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए जीत हासिल की वही क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा विधायक कप में किए गये उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र बरकड़े, व जनपद अध्यक्ष करिश्मा पट्टा, उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, बीडीसी राजेन्द्र पट्टा, रवि नररेती, झमसिंह तेकाम, सब स्पेक्टर पूजा गिरी सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और उनके मंगल भवष्य की कामना की।।
Monday, August 7, 2023
विक्रम स्पोर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीता विधायक कप
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment