BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पशुओं के मुंहपका व खुरपका रोग से बचाव के लिए लगाए जा रहे हैं एफएमडी टीके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, August 7, 2023

पशुओं के मुंहपका व खुरपका रोग से बचाव के लिए लगाए जा रहे हैं एफएमडी टीके



रेवांचल टाईम्स - मंडला पशुओं को मुंहपका व खुरपका रोग से बचाने के लिए इन दिनों  पशु चिकत्सा विभाग की ओर से पशुओं को टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत पशुपालन विभाग की टीम एवं गौसेवकों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है । पशु विभाग के टीम और गौसेवक के टीम ने जिला मंडला के स्थानी ब्लॉक नारायणगंज के ग्राम पंचायतों टीका कारण कार्य किया गया और पशुओं को टीका लगाए और जांच की गई । ग्राम सिकोसी पंचायत में पशुओं को एफएमडी टीके लगाया गया । वही समीप भानपुर, बोरिया  गांव में पशुओं को मुंहपका व खुरपका बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण कार्य किया गया । टीम में ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार दुबे, संतोष परस्ते, नोखे लाला साहू कर्मचारी एवं गौसेवक छत्रपाल मरावी, मनीष यादव,तुलसीराम मसराम, ओमकार, जयप्रकाश बैरागी, मोहन मरावी, शलेश बर्मन, झानक लाल उईके द्वारा टीका कारण किया गया । पशु चिकित्सा अधिकारी गुप्ता ने पशुपालकों को बताया कि हर 6 माह में मुंहपका व खुरपका का टीका लगाया जाता है समस्त पशुपालक आप अधिक से अधिक शतप्रतिशत पशुओं को टीका लगवाए जिससे बीमारी का रोक थाम हो सके ।

No comments:

Post a Comment