दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। नैनपुर को जिला बनाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार को नैनपुर को जिला बनाने के लिए संगठित रैली निकली गई, इस रैली में उपस्थित सभी वर्ग के लोग पत्रकार,व्यापारी, एडवोकेट राजनीतिक दल नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हम सब ने ठाना है, नैनपुर को जिला बनाना है , नारों के साथ निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 5 वर्ष पहले की गई, वादाखिलाफी जिला बनाने की घोषणा की गई। जो आज दिनांक तक अधूरी है जिसके चलते आक्रोशित जनता ने एकत्रित होकर रेस्ट हाउस से लेकर बीच चौराहे से होते हुए तहसील कार्यालय मुख्य कार्यपालन दंडाधिकारी तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंपा और अपनी बात रखते हुए कहा हमारी भावनाओं से ओतप्रोत ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए इसे आगे प्रेषित करें। जिससे इस नगर की जनता के समक्ष कि गई घोषणा अनुसार नैनपुर को जिला की सौगात प्राप्त हो सके।
आज तक नैनपुर की जनता के साथ छल होता नजर आया है। आज नगर को केंद्रीय विद्यालय से वंचित रह कर ट्रेनों तक कि सौगात के लिए आंदोलन कर एक लंबा सफर तय करना पड़ा और अब नैनपुर को जिला बनाने के लिए भी एक बड़े आंदोलन के लिए नगर संगठित है।

No comments:
Post a Comment