रेवांचल टाइम्स बिछिया - अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत आज बिछिया कालेज के छात्र-छात्राओं के मैं हू अभिमन्यु के उद्घोष के साथ पूरा कालेज गुंजायमान हो गया था अभिमन्यु अभियान के तहत प्रश्नावली हल करवाने का इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा तैयार लैंगिक समानता पर प्रश्नावली छात्र - छात्राओं द्वारा हल करवाई गई ,कार्यक्रम में उपस्थित बिछिया थाने से बबीता पहाड़े जी ने अभिमन्यु अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य है कि कैसे हम महिला सम्मान को बढ़ावा देकर एक सकारात्मक सोच को सामने लाकर एक शिक्षित,सभ्य और जिम्मेदार समाज की स्थापना कर सकते है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिछिया के प्राध्यापक श्री अनिल कुमार परते अभिमन्यु अभियान पर चर्चा करते हुए बताया कि आपने अभिमन्यु की महाभारत में सुना होगा जिस तरह अभिमन्यु ने देशहित में कार्य किया उसी तरह हमें आगे आकर इस अभियान को समुदाय में पहुचाना ताकि हर घर से अभिमन्यु निकल सके,आपने आवाज जन कल्याण समिति के विषय पर चर्चा करते हुए आगे बताया कि क्षेत्र में पलायन की समस्या है,बच्चे पलायन पर जा रहे है संस्था द्वारा ऐसे परिवारों को प्रोत्साहित कर बच्चों की सुरक्षा एंव संरक्षण का प्रयास किया जाता है,अभिमन्यु अभियान मध्यप्रदेश पुलिस का अभियान जिसमें आवाज एंव जनसाहस दोनो संस्था सहयोग कर रही है, सभा को संबोधित करते हुये आवाज जन कल्याण समिति के जिला समन्वयक सत्यनारायण डेहरिया ने बताया कि लैंगिक समानता पर बच्चों की की समझ उनके बाल्यकाल से परिवार में ही बनानी व कुछ विषय से जुड़ी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिये, लैगिक शब्द को परिभाषित करते हुये आपके बताया कि लैंगिक शब्द की उत्पत्ति लिग शब्द से हुई है हम जब भी लिंग शब्द का प्रयोग करते है तो इसका सीधा सा अर्थ सामाजिक संरचना से होता है महिला व पुरुष से परस्पर दो धुरी है जिनके परस्पर से जुड़ाव से ही समाज की प्रगति संभव है, परिवार में महिला के महत्व पर बात करते हुए आपने कहा कि परिवार के हर निर्णय में महिला की सहभागिता महत्वपूर्ण है ,महिला का सम्मान करना हमें बचपन में ही सिखाया जाना चाहिए यदि हम महिला का सम्मान करते है तभी हम सम्मान पा सकते है।
जनसाहस की ओर से संबोधित करते हुए चंद्रकिशोर मेरावी ने कहा कि पलायन क्षेत्र की समस्या तो है लेकिन मजबूरी भी है,मनरेगा हमें सौ दिन का रोजगार तो उपलब्ध कराता है लेकिन परिवार के समस्त दायित्व निर्वहन के लिए इससे प्राप्त आय नाकाफी है और लोग पलायन करते है लेकिन पलायन सुरक्षित हो हमें इस विषय पर काम करना है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में सुरक्षित तरीके से आना जाना कर सके.

No comments:
Post a Comment