BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बरसात में रखें खानपान का ध्यान, पानी शुद्ध पीयें, क्लोरीनेशन कर पीने हेतु एडवायजरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, August 5, 2023

बरसात में रखें खानपान का ध्यान, पानी शुद्ध पीयें, क्लोरीनेशन कर पीने हेतु एडवायजरी


रेवांचल टाईम्स - मंडला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० श्री नाथ सिंह ने जिले के आम जनो से एडवायजरी जारी की है कि अधिक वर्षा को देखते हुए कुएं में जल अधिक भर गये । पीने योग्य बनाने के लिए उसे शुद्ध करके पीयें शुद्धिकरण करने के लिए क्लोरीन की एक गोली पीसकर मटके में डाले तथा 2 घंटे बाद उस मटके का पानी पीये दूसरी विधि पानी को उबालकर छानकर पीयें एवं हैंडपंप का पानी पी रहे है तो उस पानी को क्लोरीनेशन करके पीयें जिससे जलजनित बीमारी से बच सकते है। जलजनित बीमारी जैसे


दस्त आंद पेचिश, टायफायड, पीलिया इत्यादि । उपचार - स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता से उल्टी दस्त, पेचिस, आंव, मुखार के लिए ओआरएस, जिंक, दवाईयां मेट्रोजिल, डायक्लोमिन, फ्यूराजोलडिन खायें अधिक तरल पदार्थ पीये डाक्टर से परामर्श लेवें।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आगे बताया कि जिले में तीच वर्षा हो रही है। अधिक दृष्टि होने के कारण जल का स्तर बढ़ा है सावधानी बरतें नदियों में अत्यधिक पानी आजू बाजू के छोटे-छोटे नाले सभी पानी से लबालब भरे हुए है जहां भी है आप वहां पर व्यवस्थित रहें। अनावश्यक घर से बाहर ना निकले खानपान का रखें ध्यान स्वस्थ रहें। इमरजेंसी आने पर 108 एवं 100 नम्बर डायल करें।

No comments:

Post a Comment