रेवांचल टाईम्स - मंडला, आंखे के संक्रमण से बचाव के लिए एडवायजरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० श्री नाथ सिंह ने आम जनता को एडवायजरी जारी की है कि वर्तमान में सभी को वर्षा के समय में कंजेक्टिवाइटिस पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है आंखे आना या लालिमा आंखों से जुड़ी एक सामान्य समस्या है चिकित्सीय भाषा में इसे कंजेक्टिवाइटिस कहते हैं आंखे में एक पारदर्शी पतली झिल्ली कजेक्टाइवा होती है। इसमें सूजन आ जाती है यह बैक्टीरिया और वायरस से होने वाला रोग है संक्रमित व्यक्ति की आंखो से निकलने वाला डिस्चार्ज के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सम्पर्क में आने के द्वारा यह फैलता है संक्रमण एक या दोनो आंखों में होता है। यह काफी संकामक है बहुत तेजी से फैलता है और 4 से 5 दिनों तक रहता है। लक्षण:-
• एक या दोनों आंखों में जलन या खुजली। • असामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना।
• आंखों से पानी जैसा गाढा डिस्चार्ज आना। • आंखों मे सूजन आना।
आंखों में किरकिरी जैसा महसूस होना।
फैलने से कैसे रोकें :-
• सामाजिक दूरी बनायें। • व्यक्तिगत स्वच्छता।
• आंखों को हाथो से न छूएं।
• हाथों को बार-बार धोयें।
• निजी उपयोगी की सामग्री जैसे पैन, मोबाइल, तौलिया, रूमाल, आई कास्मेटिक आदि को किसी से साझा न करें।
आंखों का संक्रमण है तो चिकित्सीय सलाह लेकर ही उपचार करवायें। संकमित बच्चो को 4 से 5 दिनो तक स्कूल न जाने दे अधिक भीड़ वाली जगह में न जाने दे पूल आदि से आंखों की सुरक्षा करें।

No comments:
Post a Comment