BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपरेशन मुस्कान के तहत अंजनिया पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बच्चे को किया दस्तयाब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 11, 2023

आपरेशन मुस्कान के तहत अंजनिया पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बच्चे को किया दस्तयाब



दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिक बच्चे/बच्ची की दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित वर्मा व एसडीओपी महोदय नैनपुर अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में इँचार्ज थाना प्रभारी खुशबु बिसेन द्वारा टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिक बच्चे/बच्ची की दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये। यह कि दिनांक 08/08/2023 को आवेदक जुग्गुलाल पिता शिवरतन साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अहमदपुर पुलिस चौकी अंजनिया थाना बम्हनी ने चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका  16 वर्षिय नाबालिक बालक दिनांक 08/08/2023 को घर से बिना बताये कही चला गया हैँ। कि रिपोर्ट पर गुमइंसान क्रं. 76/23 कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं. 393/23 धारा 363 भादवि का कायम किया गया। यह कि चौकी अंजनिया पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये नाबालिक बच्चे की तलाश आसपास क्षेत्र के सभी संभावित स्थानों पर किया तथा साइवर सेल की मदद से अपहृत बालक के मोबाइल फोन की लोकेशन ली गयी जो जानकारी प्राप्त हुयी कि बालक ललितपुर उत्तरप्रदेश चला गया हैँ। जिसे पुलिस ने हिकमत अमली से बालक से संपर्क कर ललितपुर से बुलाकर परिवार वालों के समक्ष आज दिनांक 11/08/2023 को दस्तयाब कर अपहृत बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

भूमिकाः- इंचार्ज थाना प्रभारी उनि खुशबु बिसेन थाना बम्हनी, उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी अंजनिया , सउनि अशोक चौधरी , सउनि राजेश सराठे  , प्रआर. पुसू पंचेश्वर , प्र आर. उत्तम पटेल , आर. उत्तम गोठरिया , आर. कीर्ति , सैनिक टेकचंद्र , साइवर सेल आर. सुरेश भटेरे , आर. सूर्यचंद्र बघेल की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment