BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन में माॅक ड्रिल का किया गया अभ्यास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 16, 2023

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन में माॅक ड्रिल का किया गया अभ्यास






दैनिक रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 16.08.2023 को पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर पुलिस लाइन में बलवा ड्रील का अभ्यास किया गया शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया और पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाए गए। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाईयों पर एंटी राइट गन /टीयर गैस गन /हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों को चला कर अभ्यास कराया गया।

मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया

साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण के लिए अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास, क्राइम सीन माक ड्रिल कराया गया। अभ्यास के दौरान रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, निरीक्षक जनक सिंह रावत, थाना प्रभारी महिला थाना ममता परस्ते, निरीक्षक आरती धुर्वे, निरीक्षक प्रदीप पांडे, सुबेदार गेलेन्द्र नागवंशी सहित पुलिस लाइन व थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment