BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक शाम शहीदों के नाम से प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन : एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मंडला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 16, 2023

एक शाम शहीदों के नाम से प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन : एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मंडला




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मण्डला । एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला द्वारा 15 अगस्त की शाम को एक शाम शहीदों के नाम सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2022-23 कार्यक्रम रखा गया । यह कार्यक्रम 5 बजे से 8 बजे तक झंकार भवन मण्डला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश बैरागी एवम जिला इकाई मण्डला के संरक्षक राकेश झा एवम श्रीमती रानी झा के द्वारा शहीदों की फ़ोटो पर दीप प्रज्वलित कर की गई, तत्पश्चात गुरुकुल के बच्चों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीआरपीएफ 148वी वाहिनी कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा रहे। कार्यक्रम में  दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों, खेल कूद, शिक्षा, पर्यावरण साहित्य, नृत्य, संगीत, धार्मिक, समाजसेवा सहित अन्य कई विधाओं में पारंगत लोगों को भी मंच से सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में कपिल वर्मा द्वारा एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में मंच संचालन पूजा ज्योतिषी द्वारा किया गया, आर्केस्टा द्वारा देश भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी गयी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश बैरागी द्वारा फीमेल सिंगर की आवाज में गाना गाया गया । कपिल वर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया ।

ये रहे उपस्थित : कार्यक्रम के दौरान एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य तिवारी जिला इकाई मण्डला के महासचिव अखिलेश अग्रवाल सचिव लखन भांडे कोषाध्यक्ष दीपक जाट उपाध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी अशोक जैन टीकाराम चौधरी राम प्रसाद यादव रामदास बैरागी पूजा कीर्ति माला पटेल संतोष पटेल नारायणगंज से ब्लॉक अध्यक्ष बंटू उर्फ बेनीलाल सिंगरौरे गया प्रसाद चक्रवर्ती सत्येंद्र यादव राजेश सिंगरौरे विजय साहू कहिया ठाकुर नैनपुर से दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment