पश्चिम सामान्य वन मण्डल मण्डला, वन परिक्षेत्र बम्हनी बंजर के द्वारा बनाया जा रहा है घटिया और निम्न स्तर की सीमेंट कांक्रीट सड़क मार्ग...
रेवांचल टाईम्स - मण्डला आदिवासी बाहुल्य छेत्र के ग्रामीणों की जन हितैषी और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा अपने विभिन्न मदो से शासकीय विभागों को निर्माण एजेंसी बना कर भारी भरकम राशि उपलब्ध करवाकर शासन और प्रशासन के द्वारा निर्धारित मापदंड, माप पुस्तिका, नियम निर्देशों के अनुसार तकनीकी अमला की मौजूदगी में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य को मूर्तरूप देने की अहम जिम्मेदारी दी जाती है वहीं पश्चिम सामान्य वन मण्डल मण्डला के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बम्हनी बंजर मैं पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी और बीट गार्ड के द्वारा इन दिनों यहां पर 80-80 मीटर लम्बी सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य गांवों मैं करते दिखाई दे रहा है। सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का मापदंड क्या है, बायब्रेटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य मैं लगना है की नहीं, सीमेंट, रेत, और गिट्टी कितनी मात्रा मैं डालकर सीमेंट कांक्रीट मसाला बनाना है, निर्माण कार्य की स्वीकृति राशि और गरीब मजदूरों को मजदूरी कितनी देनी है जैसी तमाम जानकारी यहां पर निर्माण कार्य स्थल पर देने वाला कोई नहीं है। बम्हनी बंजर वन परिक्षेत्र के द्वारा ऐसा ही सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य समीपस्थ ग्राम डुंगरिया जन पद पंचायत नैनपुर मैं इन दिनों किया जा रहा है जहां पर गत दिनों निर्माण कार्य का मौका मुआयना और स्थाल निरीक्षण के दौरान देखा गया तो यहां पर निर्माण कार्य मैं अनेकों विसंगतिया देखा गया। यहां के स्थानीय नागरिकों ने मीडिया को बताया कि ग्राम डुंगरिया मैं जो सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य वन विभाग के द्वारा बनाया जा रहा है यह गुणवत्ता हीन और पूर्णतः घटिया, भ्रष्टाचार से सराबोर, शासकीय नियम निर्देशों के विपरित पूर्ण किया जा रहा है।यहां पर देखा गया कि जो सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जा रही है इसमें बायब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है, सीमेंट मसाला भी घटिया और गुणवत्ता हीन बनाकर उपयोग किया जा रहा है,कच्ची गाव की गली में मुर्रम का बेस भी नीचे नहीं डाला गया और न ही पन्नी का उपयोग किया जा रहा है,वहीं इस निर्माण कार्य मैं गांव के मजदूरों से काम ना करवाकर तिलई ग्राम के मजदूरों को सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य के लिए लाया गया है। गांव के गरीब मजदूरों को इस निर्माण कार्य से आखिर क्यों दूर रखा गया यह एक प्रश्न चिन्ह लगा है ? गांव मैं गरीब मजदूरों की संख्या भी बहुत है किन्तु इन्हें निर्माण कार्य मैं नहीं लगाया गया है जिससे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस निर्माण कार्य की स्वीकृति राशि कितनी है और लम्बाई, चौड़ाई,मौटाई और मजदूरों को कितनी मजदूरी दी जा रही है जैसे यहां पर कोई भी बोर्ड बम्हनी बंजर वन परिक्षेत्र में पदस्थ अमला लगाना उचित नहीं समझ रहा है। आखिर इस भ्रष्टाचार से सराबोर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य की जिम्मेदारी किसकी है ?
क्षैत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पश्चिम सामान्य वन मण्डल मण्डला के वन मण्डल अधिकारी और जिला कलेक्टर मण्डला एवं एवं मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जन मांग की गई है कि ग्राम डुंगरिया जन पद पंचायत नैनपुर मैं बम्हनी बंजर वन परिक्षेत्र के द्वारा यहां पर भ्रष्टाचार से सराबोर, घटिया और गुणवत्ता हीन सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है इसकी अति शीघ्र निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच समय सीमा के अन्दर किया जाये और इस भ्रष्टाचार से सराबोर निर्माण कार्य करवा रहे निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
अगर समय रहते ऐसे भ्रष्टाचार से सराबोर घटिया सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच नहीं होने पर विशाल आन्दोलन करने की बात की जा रही है। ज्ञातव्य हो कि बम्हनी बंजर वन परिक्षेत्र के द्वारा ऐसे और भी अनेकों निर्माण कार्य ग्रामीण अंचलों में किये गये है इन सभी निर्माण कार्यों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाने की जन हितैषी मांग को लेकर वरिष्ठ अधिकारीयों को जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था" जागृति युवा संस्थान" के पदाधिकारियों के द्वारा गत दिनों मध्यप्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को लिखित में ज्ञापन सौंप कर समय सीमा के अन्दर संपूर्ण निर्माण कार्यों और बीट निरीक्षण करने की मांग की गई है।


No comments:
Post a Comment