दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई शासकीय हाई स्कूल माझीपुर मैं अभिमन्यु अभियान के तहत शपथ दिलाते हुए ने बबीता पहाड़े नेकहा -समानता का व्यवहार घर से शुरू करें । हमें महिलाओं का सम्मान करते हुए उनके साथ समानता का व्यवहार करना है और इसकी शुरूआत हमें घर,स्कूल तथा समाज से करनी होगी उपरोक्त्त विचार श्रीमति बबीता पहाड़े ने व्यक्त किए वे आज शासकीय हाई स्कूल माझीपुर में आवाज द्वारा आयोजित अभिमन्यु अभियान में छात्रों को शपथ दिला रही थी,इस दौरान आपने अपने सेवा में आने व सेवाकाल के अनुभवों को भी छात्र छात्राओं से साझा किया आपने शाला में उपस्थित छात्रों व छात्राओं को उनके कैरियर से जुड़े पक्षों पर मार्गदर्शन भी दिया इस दौरान आपने छात्र छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए आपने शाला के शिक्षकों से इस विषय पर चर्चा कीक्ष अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत ही आपने आज कटंगामाल में आयोजित पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को संबोधित किया एंव समिति द्वारा आवाज के सहयोग से किए जाने वाले प्रयासों को सराहा तथा हरसंभव मदद हेतू प्रेरित किया कार्यक्रम में प्राचार्य अशोक बाजपेयी,राकेश नामदेव, कविता विश्वकर्मा , कटंगामाल सरपंच श्रीमति पार्वती उईके,उपसरपंच लखन पंद्रे सहित स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बाल संरक्षण समिति के सदस्य ,आवाज जनकल्याण समिति से सत्यनारायण डेहरिया,आकाश झारिया उपस्थित रहे.
Thursday, August 10, 2023
आवाज द्वारा आयोजित अभिमन्यु अभियान के तहत शपथ ग्रहण
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment