दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनियां।ग्राम पंचायत अंजनियां में रेस्ट हाऊस से लेकर बड़े तालाब तक बनवाई गई नाली को विगत वर्ष उक्त नाली का निर्माण लाखों रूपयों की लागत से कराया गया था।नाली निर्माण के बाद ही वार्ड के अधिकांश लोगों द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर सीमेंटेड लेंटर कर लिया गया है।जिस पर ग्राम पंचायत अंजनियां द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।वहीं इस वर्ष वर्षा होने के पहले नाली की सफाई का कार्य ग्रामपंचायत द्वारा कराया गया है परंतु जिन दुकानदारों द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर लेंटर करा गया है वहां सफाई नहीं हुई है।वार्ड वासियों द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा मिलीभगत कर नाली पर अतिक्रमण कराया गया है तथा अब मुंह देखा व्यवहार किया जा रहा है।ग्रामीणों की मांग है कि नाली पर अतिक्रमण करनें वालों का अतिक्रमण हटाया जाए तथा सफाई कराई जाए जिससे कि वर्षा काल के दौरान वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ग्राम पंचायत अंजनिया के द्वारा अपने चाहेतो को छोड़कर दुसरो कि नाली तोड़ दी गई ऐसा हाल है अंजनिया पंचायत का हाल.
Saturday, August 5, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
दबंगों नें मिलीभगत से नाली में किया अतिक्रमण मुंह देखा व्यवहार कर रही पंचायत
दबंगों नें मिलीभगत से नाली में किया अतिक्रमण मुंह देखा व्यवहार कर रही पंचायत
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment