BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिवर्षा से हुए नुकसान मकान ,फसल ,जनहानि का सर्वे शुरू कराने, डिंडोरी कलेक्टर ने की टीम गठित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, August 6, 2023

अतिवर्षा से हुए नुकसान मकान ,फसल ,जनहानि का सर्वे शुरू कराने, डिंडोरी कलेक्टर ने की टीम गठित

 


एक सप्ताह में जिला प्रशासन को सौपेगी रिपोर्ट


दैनिक रेवांचल टाइम्स  डिंडौरी..-01 अगस्त से 04 अगस्त तक जिले में अतिवर्षा से हुये फसल क्षति, मकान क्षति, जनहानि,पशुहानि,के लिये कलेक्टर विकास मिश्रा ने सर्वे के लिये टीम गठित कर दी है ।एक सप्ताह के भीतर टीम अतिवर्षा से हुये नुकसान की रिपोर्ट देगी।

एक सप्ताह में सौपे अतिवर्षा से हुये नुकसान की रिपोर्ट

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जानकारी में बताया कि डिंडौरी अनुभाग में तहसीलदार शांति लाल विश्नोई के साथ राजस्व निरीक्षक दीपक रघुवंशी,जितेंद्र साहू के साथ ग्राम सेवक ,पटवारी मौजूद रहेंगे।अमरपुर क्षेत्र के लिये नायब तहसीलदार राम प्रसाद मार्को के साथ राजस्व निरीक्षक हेमंत उइके ग्राम सेवक और पटवारी।

समनापुर क्षेत्र के लिये नायब तहसीलदार सुंदर लाल यादव राजस्व निरीक्षक गुरुदास मेहरा ,देवशरा नेताम ,ग्राम सेवक और पटवारी।शाहपुर क्षेत्र के लिये नायब तहसीलदार बल सिंह बलखो राजस्व निरीक्षक ,ग्राम सेवक और पटवारी।बजाग अनुभाग के लिये 

भरत सिंह बट्टे तहसीलदार बजाग के साथ राजस्व निरीक्षक बजाग, गाड़ा सरई,ग्राम सेवक और पटवारी।करंजिया क्षेत्र के लिये नायब तहसीलदार भीमसेन पटेल राजस्व निरीक्षक गोरखपुर, करंजिया ,ग्राम सेवक और पटवारी। शहपुरा अनुभाग के लिये तहसीलदार पुष्पेंद्र पेन्द्रे,नायब तहसील दार शैलेश गौर ,राजस्व निरीक्षक,ग्राम सेवक और पटवारी।मेहद्ववानी क्षेत्र के नायब तहसीलदार हिरेश कुलेश ,राजस्व निरीक्षक सुखदेव भवेदी ,ग्राम सेवक और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।


No comments:

Post a Comment