दैनिक रेवांचल अजनियां मंडला श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिक बच्चे/बच्ची की दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेन्द्र सिंह कबर व एसडीओपी महोदय नैनपुर अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में थाने एंव चौकी को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिक बच्चे/बच्ची की दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये।
यह कि दिनांक 05/08/2023 को आवेदिका सुखनंदनी झारिया पति संतोष निवासी सरई टोला पुलिस चौकी अंजनिया थाना बम्हनी ने चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी 16 वर्षिय नाबालिक नातिन दिनांक 04/08/2023 को घर से बिना बताये कही चली गयी हैँ। कि रिपोर्ट पर गुमइंसान कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं. 391/23 धारा 363 भादवि का कायम किया गया।
यह कि चौकी अंजनिया पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये नाबालिक बच्ची की तलाश आसपास क्षेत्र के सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया । जो नाबालिक बच्ची के संबंध में जानकारी प्राप्त हुयी कि नाबालिक बच्ची टिकारिया थाना क्षेत्र में दिखी हैं कि सूचना पर पुलिस ने परिवार वालों के साथ टिकारिया पहुंचकर कर नाबालिक बच्ची को सकुशल खोज निकाल कर परिजनों को सुपुर्द कर परिजनों के चेहरे में खुशी ला दी भूमिकाः- उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी अंजनिया , सउनि अशोक चौधरी , सउनि राजेश सराठे , प्रआर. फागूलाल , आर. उत्तम गोठरिया , आर. सुनील , आर. कीर्ति , मआर. अनुपमा , रितु की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment