रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के विकास खण्ड बजाग में परशुराम ब्राह्मण समाज गाडासरई बजाग के विप्र जनों ने सावन माह के पावन पर्व पर राम मंदिर बजाग मे सामूहिक रूप से द्वादश ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक भव्य रूप से संपन्न किया पूजा अर्चना सुबह 11: 00 बजे प्रारंभ हुआ ।
द्वादश ज्योतिर्लिंग का महाअभिषेक किया गया सप्त बाह्यण आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए अभिषेक कराया गया भक्तों ने बड़ी ही भक्ति भाव सहित मिट्टी एकत्रित कर बारह शिव लिंग बनाए और बेहतर रंग में सजाकर पूजन किया गया पूजन में काफी भक्तों ने सापत्निक पूजन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया
अभिषेक में चमेली तेल ,इत्र, अष्टगंध,अनार रस , गन्ने का रस, रुद्राक्ष जल, दूध, दही, शहद,घृत,कुश जल, कमल जल शक्कर, पंचामृत एंंव शुद्ध जल से अभिषेक कर बेल पत्र, शमी पत्र, धतुरा, आक फूल , बेल फल, श्री फल, अर्पित कर भूत भावन भगवान शिव कि पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर विप्र जनों ने बताया कि उक्त आयोजन विश्व शांति व जन कल्याण के लिए किया गया है ।
शास्त्रों में वर्णित है कि यदि हम भगवान कि पूजा अर्चना किसी तीर्थ में करें तो 1000 गुना अधिक फल मिलता है, वहीं पुजा यदि हम किसी सरोवर या पवित्र नदी के तट पर करें तो लाख गुना अधिक फल मिलता है जब हम पूजा पाठ अनुष्ठान गौमाता के गोष्ठ या गौशाला में करते हैं तो कोटि-कोटि फल प्राप्त होता है।


No comments:
Post a Comment