BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के साझा प्रयास से टी बी एवं एचआईवी स्क्रीनिंग कैम्प - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, September 15, 2023

स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के साझा प्रयास से टी बी एवं एचआईवी स्क्रीनिंग कैम्प





दैनिक रेवांचल टाइम्स बिछिया - ग्राम खटोला में स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के साझा प्रयास से टी बी एवं  एचआईवी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया ! स्क्रीनिंग कैम्प में किसली भिलवानी  विजयनगर मड़माऊ खटोला चंदिया के ग्राम वासियों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य लाभ उठाया ! स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से स्क्रीनिंग कैम्प में मरीजो की टी बी,शुगर ,एचआईवी,बीपी,मलेरिया, आदि की जाँच किया गया ! एवम् उपस्थित ग्रामीणों को टी बी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया ! साथ में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कमल किशोर आर्मो सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर बिछिया के द्वारा स्वास्थ्य वातावरण के साथ स्वस्थ्य लोग स्वास्थ्य गांव स्वास्थ्य शहर स्वास्थ्य ग्राम पंचायत स्वास्थ्य प्रदेश स्वास्थ्य देश की जो मंशा है और वर्तमान में टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी मुक्त ग्राम पंचायत गाँव बनाने हेतु लोगों को जानकारी दिया गया और बताया गया की टी बी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर आज भारत सरकार प्रदेश सरकार जनजागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना कैसे संभावित टी बी मरीजों को पहचानना है टी बी के प्रकार जाँच करवाने पर कैसे सम्बंधित व्यक्ति को इंसेंटिव के रूप में 500 रुपया प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाता है उसके बाद प्राइवेट डॉ क्लिनिक दवाई दुकान के द्वारा संभावित चिन्हित मरीज की जाँच करवाने पर इन्फ़ोर्मेंट स्कीम के तहत उन्हें भी 500 रुपया दिया दिया जाता ! साथ में जब तक मरीज की दवा चलती है मरीज को भी ट्राइबल स्कीम इंसेंटिव का 750 रुपया और पोषण सहायता राशि के तहत प्रतिमाह 500 रुपया जब तक टी बी की दवा चलेगी तब तक प्रदाय किया जाता है और गांव में आशा कार्यकर्ता जो मरीज को दवा खिलाकर ठीक करती है उनको भी प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 रुपया आर्थिक सहायता दिया जाता है वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनइजेशन और भारत सरकार की मंशा है कि किसी भी टी बी मरीज को जाँच से लेकर उपचार तक किसी भी रूप में आर्थिक भार न आये इसलिए टी बी मरीज का सम्पूर्ण जाँच जाँच निःशुल्क और पूरा उपचार भी निःशुल्क सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है ! और सभी तरह से प्रोत्साहन राशि के साथ साथ जिम्मेदार समाज सेवक जनप्रतिनिधि सरकारी अधिकारी कर्मचारी निक्षय मित्र बनकर टी बी मरीज को पोषण सहायता के तहत फ़ूड बास्केट भी प्रदान कर रहे हैं ! नरेश सिंह यादव (भारतीय वन सेवा) संयुक्त संचालक कान्हा टाइगर रिज़र्व (बफर जोन ) मंडला के द्वारा भारत सरकार का जो क्षय उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2025 तक टी बी मुक्त भारत टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के विषय पर जानकारी दिया गया एवं आने वाले समय में वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर साझा स्क्रीनिंग कैम्प जनजागरूकता अभियान  एवं  वन विभाग की तरफ़ से हर समितियों की बैठक में टी बी उन्मूलन पर चर्चा एवं  संभावित लोगों की जाँच करवाने के लिए सहमति एवं जनजागृकता हेतु आने वाले समय में निरंतर प्रयास किया जाएगा ! इस साझा विभागीय स्स्क्रीनिंग कैम्प कार्यक्रम में रेंजर मोहम्मद ओब्दुल्लाह खान वन परिक्षेत्र सिझोरा, तबिश ख़ान टेक्निकल एडवाइज़र द यूनियन, प्रदीप कुमार सिंह लैब टेक्निशियन, रैनी वर्मा, दयावती मारवी सरपंच खटोला, मुक्ता बेक CHO खटोला, कपिल चक्रवर्ती एवम् ग्रामीण उपस्थित रहे !

No comments:

Post a Comment