BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन विभाग के द्वारा पेडों की कटाई कूप विदोहन कार्य करने का ग्राम सभा ढोंढ़ा ने किया विरोध - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, September 16, 2023

वन विभाग के द्वारा पेडों की कटाई कूप विदोहन कार्य करने का ग्राम सभा ढोंढ़ा ने किया विरोध






रेवांचल टाईम्स - वन विभाग के द्वारा पेड़ो की कटाई को लेकर ग्राम पंचायत ढोंढा की ग्राम सभा में कूप विदोहन कार्य को लेकर पेसा एक्ट के तहत कूप कटाई कार्य का ग्राम सभा द्वारा विरोध किया गया बैठक में उपस्थित पेसा एक्ट अध्यक्ष एवं वन संसाधन संरक्षण समिति ग्राम सभा के सदस्यों एवं वन विभाग से संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा जंगल मे कूप विदोहन को लेकर ग्रामीणों को बैठक में समझाईस दिया गया परंतु ग्राम सभा के सदस्यों द्वारा जंगल की कटाई कार्य पर असहमति जताते हुये जंगल कटाई का विरोध किया गया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जंगल पेड़ पौधों में आस्था है तथा पेड़ काटने से जंगल विरल हो जाएगा तथा पर्यावरण में नुकसान होना बताया गया। बैठक में उपस्थित सदस्य एवं कर्मचारी ग्राम सभा पेसा एक्ट अध्यक्ष लालमेन तेकाम उपसरपंच भागसिंह परस्ते वन समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह शम्भू सिंह मसराम रोहन उइके संतोष धुर्वे संजय सिंह उर्मिला आर्मो मीना तेकाम तीजा बाई उर्मिला मसराम सुंदर सिंह लोक सिंह रायसिंह प्रकाश सिंह भगवनिया बाई चरन सिंह बलिराम देवसिंह तेकाम अरविंद तेकाम हरिसिंह महेश सिंह तेकाम हेमराज बरमैया बलराम वन विभाग से कूप प्रभारी राहुल केशवानी वनरक्षक लक्ष्मी परस्ते ग्राम सभा पेसा मोबिलाईजर राजाराम साहू शंकर सिंह नंदनी बरकड़े मानिक लाल नंदकुमार मसराम व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment