रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड नैनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोक जो कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। समय-समय पर छात्रों की समस्याओं का हल करने सर्वप्रथम आगे आने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर नैनपुर की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस शिव मंदिर में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से मंडला विभाग के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बेस जी उपस्थित हुए बैठक में आगमी कार्यक्रम एवं आंदोलन के विषय में चर्चा हुई एवं बहुत से सेवा कार्य,सदस्यता, आगमी जयंती के कार्यक्रम तय किए गए।
आंदोलन में विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया जा रहा MSC के लिए आंदोलन अब बड़े रुप में करने की योजना इस बैठक में बनाई गई जिसमें यह आंदोलन क्रमिक रुप से एक उग्र आंदोलन का रूप लेगा। लगातार 20 वर्षों से M.SC एवं MA संकाय न होने के कारण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नैनपुर से बाहर जाने में आसुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए अभाविप द्वारा नगर में हस्ताक्षर अभियान, चर्चा अभियान भी चलाया गया और इसके बाद जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा
इनका कहना है
1 - मंडला जिले के जनप्रतिनिधि यह भूल गए कि छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार यह आंदोलन हस्ताक्षर अभियान चर्चा अभियान के माध्यम जारी रखे हैं। शिक्षा की बहत्तर व्यवस्था हो सके इस मांग को लेकर अभाविप अब एक उग्र व बड़ा आंदोलन करेंगी ओर तब तक करेगी जब तक हमारी मांग पूरी नही हो जाती।
प्रवीण (छोटे) ठाकुर
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
अभाविप महाकौशल प्रांत
2- अ.भा.वि.प. नैनपुर की M.Sc. संकाय व M.a. के अन्य विषय प्रारंभ करने की मांग जब तक पूरी नही होती तब तक अ.भा.वि.प. नैनपुर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का निरंतर पुरजोर विरोध करेगा इसके लिए अब अभाविप जल्द ही क्रमिक आंदोलन प्रारंभ करने वाली है।
अंजली साहू
नगर मंत्री अभाविप नैनपुर
3- नैनपुर क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने से उच्च शिक्षा के लिए पलायन कर हैं । उच्च शिक्षा नैनपुर में उपलब्ध हो सके जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं जिसका कुछ परिणाम न आने के कारण अब हम उग्र आंदोलन करने बाध्य हैं।
सुजल ठाकुर
नगर कार्यालय मंत्री अभाविप नैनपुर

No comments:
Post a Comment