मंडला 29 नवम्बर 2023
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम "Let Communities lead" (समुदायों को नेतृत्व करने दें) निर्धारित की गई है।
1 दिसम्बर 2023 में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम जैसे- भव्य रैली, मानव श्रृंखला निर्माण कराया जाना। इसके साथ ही शहर, ग्राम के मुख्य चौराहे एवं बाजारों में कम्यूनिटी के साथ मिलकर नुकड़-नाटक एवं अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हैं जैसे- साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता, कैंडिल मार्च, लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अधिक से अधिक स्कूल एवं कॉलेजों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन करना जिसमें एचआईव्ही एड्स के संबंध में जानकारी देना व प्रचार-प्रसार करना है। इस हेतु एचआईव्ही की मूलभूत जानकारी जैसे एचआईव्ही संक्रमण के प्रकार, एचआईव्ही संक्रमण से बचाव कैसे किया जा सकता है, एचआईव्ही संक्रमण किस प्रकार नहीं होता है तथा जांच कहां कराई जा सकती है, एचआईव्ही के बारे में अधिक जानकारी के लिए 1097 में कॉल करें।

No comments:
Post a Comment