BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों के पालन में पुरे मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, November 24, 2023

माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों के पालन में पुरे मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला दो पहिया वाहन सवार व्दारा हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों व अन्य सवारी व्दारा सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरुध्द दिनांक 20.11.2023 से दिनांक 10.01.2024 तक विशेष अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा चलाया जा रहा है। जिला मंडला के समस्त थानो व्दारा भी उक्त अभियान के तहत शत प्रतिशत पालन कराने हेतु लगातार पूरे जिले में संचालित वाहन शोरुम, स्कुल / कॉलेज, होटल ढाबा रेस्टारेंट, हाट बाजार, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर आम जन को सड़क सुरक्षा के प्रति और दो पहिया चालक व्दारा हेलमेट धारण करना व चार पहिया वाहन चालक व्दारा सीटबेल्ट लगाये जाने सम्बंधी प्रचार - प्रसार कर जागरुक किया जा रहा है। जिससे की सड़क दुर्घटनाओं में में कमी लायी जा सकेगी। साथ ही यातायात नियमो का पालन नही किये जाने पर हेलमेट व सीट बेल्ट धारण न करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस मंडला द्वारा फुल देकर सम्मानित भी किया जा रहा है । उक्त अवधी के दौरान जिला मंडला के समस्त थानो व यातायात पुलिस द्द्वारा हेलमेट न धारण करने वाले के विरुध्द  एवं चार पहिया वाहन चालको व अन्य सवारी सहित व्दारा सीट बेल्ट न धारण करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।


No comments:

Post a Comment