घर घर में हो रही अरदास,बङी संख्या में पुरूष, महिलाएं और बच्चे हो रहे शामिल
रेवांचल टाईम्स - मंडला, आगामी श्री गुरूनानक जयंती के पावन प्रकाश पर्व पर सिंधी समाज के द्वारा प्रारंभिक आयोजन की श्रृंखला में रोजाना प्रातः प्रभात फेरी निकाली जा रही है जिसमें बङी संख्या में सामाजिक जन शामिल हो रहे हैं, प्रभात फेरी अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों में जाकर गुरू के जयकारों से गुंजायमान हो रही है,जगह जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया जा रहा है,इस अवसर पर घरों के बाहर दीप जलाए जा रहे हैं, रंगोली बनाकर एवं आतिशबाज़ी से फेरी का स्वागत किया जा रहा है इसी तारतम्य में भाई साहब प्रकाश उदासी के द्वारा घरों में जाकर अरदास करने के साथ सामाजिक परिवारों की खुशहाली के लिए कामना की जा रही है,प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री गुरूनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व को प्रारंभिक आयोजन में प्रभात फेरी धन गुरु नानक सारा जग तारिया जैसे भक्ति कीर्तन के साथ आस्था का केन्द्र बनी हुई है, नियमित रूप से श्री गुरूद्वारा साहिब में सुबह शाम आरती पूजा में धर्म आस्था प्रेमी जन शामिल हो रहे हैं, रोजाना प्रभात फेरी के समापन पर सभी सामाजिक जन श्री गुरूद्वारा साहिब में सम्मिलित हो रहे हैं जहाँ पुनः सामूहिक अरदास की जा रही है एवं प्रसादी का वितरण किया जा रहा है ।



No comments:
Post a Comment