रेवांचल टाईम्स - जबलपुर,कल दोपहर लगभग 4 से 5 बजे के बीच कर्मचारी नेता संस्कारधानी के प्रतिष्ठित नागरिक पं. कल्ली तिवारी को उनके निवास स्थान (कमानिया गेट पानदरीबा) के समीप माता मकर वाहिनी मंदिर के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की, जिसमें उन्हें गंभीर छूट आई हैं । शहर में इस तरह के अराजकता का माहौल बना हुआ है कि जब इस तरह के प्रतिष्ठित व्यक्ति जो की सामाजिक और कर्मचारी नेता के रूप में जाने-माने जाते हैं पर हमला होता है तो आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था क्या है ? इस तरह के अराजकता के माहौल को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम जबलपुर के क्रियाशील कर्मचारी संगठन तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ, म. प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, फील्ड वर्कर्स कर्मचारी फेडरेशन, अजाक्स आदि संगठन के पं. राम दुबे, पं. योगेंद्र दुबे, मुन्ना यादव, के.के. दुबे,कपिल दुबे, राकेश समुद्रे, हरियाणा पटेल, दुर्गेश झरिया, मुकेश रजक, मिथिलेश राव, दीपू मिश्रा, कृष्ण कुमार बदगेईया, रमेश पासी, राजेश सेन, मोहम्मद रसूल एवं समस्त कर्मचारीयों जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि अराजकता के इस माहौल को गंभीर रूप से संज्ञान में लेते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी का पता लगाते हुए उन्हें हिरासत में ले अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लिया जाता है तो नगर निगम के समस्त कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगेजिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन की स्वयं की होगी।
Tuesday, November 28, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश....
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment