BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौन सहमति खुलेआम हो रहा है रेत का अबैध उत्खनन, जलीय जीव पर मंडरा रहा है खतरा .... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, November 28, 2023

जिला खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौन सहमति खुलेआम हो रहा है रेत का अबैध उत्खनन, जलीय जीव पर मंडरा रहा है खतरा ....




रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले में अबैध कारोबारियों के द्वारा सारे नियम कानून को अपनी जेब मे रख कर कार्य सरेआम अपना कार्य कर रहे है और जिम्मेदार विभाग इन के आगे नतमस्तक नजर आ रहे है। जिले में रेत खदानों को अक्टूबर माह से नये ठेकेदार के हेण्डओवर कर दिया गया है। बावजूद इसके बाद भी खुलेआम बेधड़क नगर से लेकर गांव गांव तक दौड़ रहे बिना रायल्टी और बिना परमिट के ट्रेक्टर,बहुत सी खदानों से रेत निकाली जा रही है, लेकिन कुछ खदाने अभी भी अप्रारंभ हैं। क्योंकि जो खदाने बंद हैं उनकी अनुमति प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन उन खदानों में शाम होते ही रेत चोर अपने अपने ट्रेक्टर लेकर नदी नालों के किनारे आसानी से देखे जा रहे है पर जिन्हें चोरी रोकने का काम दिया गया है उन्हें ये रेत की चोरी और थानों के सामानों से रेत भर भर के निकल रहे डंफर, और ट्रेक्टर पर ये सब अपनी आँखों मे नोटों की पट्टी बांध कर धृष्टराज बन बैठे हुए है और देख कर भी अन देखा किया जा रहा है। स्थानीय जनता शिकायत कर कर के थक चुकी है पर ये विधायक, सांसद, और वरिष्ट जनप्रतिनिधियों की कृपा पात्र ये रेता चोरों के आगे जिम्मेदार विभाग भी नतमस्तक नजर आ रहे हैं जिले के मुखिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक आये दिन अपने अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारियों को अबैध कारोबार पर रोक लगाने के लिये आदेश निकाल रहे है पर ये अधिकारी कर्मचारी केवल उन आदेशों की फ़ाइल बना कर धूल खिला रहें हैं, वही रेत चोरी का सिलसिला जारी है। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि भुआ बिछिया, बम्हनी, भवरदा, हिरदेनगर, मुक़दरा, अंजनिया, टाटरी, मोहगांव चाबी, क्षेत्र में रेत का बेहिसाब अवैध उत्खनन हो रहा है।


रेवांचल टाईम्स - मण्डला शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है, वहीं नाममात्र के लिए कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद है और वह लगातार अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए हैं । उत्खनन करने वालों की राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़- खनिज माफियाओं की राजनीतिक व प्रशासनिक अच्छी पकड़ है। इस कारण क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं, वहीं अधिकारी भी इसे नजरअंदाज कर अनुचित लाभ ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन करने वालों की अच्छी स पकड़ है। कोई जनप्रतिनिधि की बताता है, तो प्रशासनिक अधिकारियों की आड़ में उत्खनन करने में जुटे हुए हैं।


शाम होते ही शुरू होता है रेत का खेल मधुमक्खी की तरह देखे जा सकते है डंफर और ट्रैक्टर की झुंड


जिले की कुछ खदाने ऐसी जगह हैं जहां शाम होते ही सभी रेता चोर अपने अपने ट्रैक्टर और 407, डंफर लेकर जे सी बी और पोखलेन से पानी के अंदर से रेत निकाल निकाल कर पूरी रात के अंधेरे में माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से रेत निकालने का खेल किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र से जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजनैतिक और पुलिस एवं फॉरेस्ट तथा राजस्व का अमला रेत माफियाओं को सहयोग देकर रेत का अवैध उत्खनन हल करवा रहा है। रेत के इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने में जिम्मेदार भूमिका निभा रहे हैं जिसका फायदा अन्य जिले से आये लोगों द्वारा उठाया जा रहा है। रेत के अवैध कारोबार पर लगाम कौन लगायेगा क्योंकि जिम्मेदार लोग इन माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं।




बंजर, सर्पन, और हालोन नदी का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया 


वही बिछिया नैनपुर, का क्षेत्र बालाघाट जिले की सीमा से लगा हुआ है जहां महत्वपूर्ण नदी न हलोन का सीना इन दिनों रेत माफिया के द्वारा नदियों का सीना छलनी कर रेत निकाली जा रही है। हालोन और उसकी सहायक नदियों में रोजाना रेत का अवैध तरीके से खनन का खेल लगातार जारी है। नदियों में अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन कार्य से जहां शासन को लाखों रुपए की रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर संकट भी गहराता जा रहा है साथ ही जलीय जीव-जंतुओं पर भी इसका असर दिखने लगा है। 


अनेक बंद खदानों से, शाम से लेकर सुबह तक रोजाना निकाली जा रही रेत...


जिले की अनेक खदाने जिसकी अनुमति नहीं मिली है, लेकिन उन खदानों से रोजाना दर्जनों ट्रैकटर ट्राली, डंपर, 407 में रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा है, वहीं बिछिया, घुघरी, मोहगांव, बम्हनी बंजर क्षेत्र की खदानों से रोजाना रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। खनिज विभाग के निरीक्षक और पूरे विभाग के उदासीन रवैये ने खनिज माफियाओं को सक्रिय कर दिया है। और रेत माफिया मौके का फायदा उठाते हुए रोजाना अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली डंफर से रेत ले जाई जा रही है। और आसपास के जिलों में भी पहुँचाई जा रही हैं, इनके अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन से राजस्व विभाग को लाखों नुकसान पहुँचाया जा रहा है।


सूचना देने के बाद खनिज विभाग नहीं दे रहा दबिश कभी भी मौके नही पहुँच रहे जिम्मेदार विभाग


वही इन अबैध उत्खनन माफियाओं से स्थानीय लोग भी इन रेत चोरों की धमाचौकड़ी के चलते परेशान है और इनकी शिकायत न पुलिस विभाग सुन रहा है और न खनिज विभाग सुन रहा हैं, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नदी में पानी के अंदर से रेत खदानों से मशीनों के माध्यम से भारी मात्रा में रेत निकालकर ट्रेक्टर ट्रालियां और डम्फरों में लोड कर परिवहन किया जा रहा है। जबकि वर्तमान में जो रेत खदाने बंद है. वहीं से रेत निकाली जारही है। माफिया बेखौफ होकर रेत निकाल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को रेत खदान से रेत निकाले जाने की जानकारी दी गई, लेकिन खनिज विभाग का कोई भी अमला कार्यवाही के लिए नहीं पहुंचा।  खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद है और वह लगातार अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए हैं। 

  वही रेत चोर रेत नदी के किनारे और आसपास डंप कर फिर दिन भर रेत भर भर के नगरों के अंदर दौड़ रहे है और यातायात व्यवस्था भी चौपट कर रहे है और बेलाग़ाम सड़को में तेज रफ़्तार से दौड़ रहे ट्रेक्टर डंफर से आये दिन घटना दुर्घटना की ख़बरे सामने आ रही है और इन रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों में और ट्राली में कोई नम्बर भी नही होता है और न ही कमर्शियल टेक्स पटा रहे है इसके बाद भी बेधड़क सड़को में दौड़ रहे है ये सब न आर टी ओ अधिकारी को नजर आ रहा और न ही जिले के यातायात प्रभारी को नजर आ रहा हैं कार्यवाही न होने के कारण इन रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे है।

No comments:

Post a Comment