BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संत नामदेव महाराज जयंती अवसर पर पंढरपुर महाराष्ट्र से घुमाण पंजाब रथ और साइकिल यात्रा शहर में नामदेव समाज द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, November 29, 2023

संत नामदेव महाराज जयंती अवसर पर पंढरपुर महाराष्ट्र से घुमाण पंजाब रथ और साइकिल यात्रा शहर में नामदेव समाज द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार किया




दैनिक रेवांचल टाइम्स - बडवाह भागवत धर्म के वरिष्ठ प्रचारक संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती, संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज की 727 वा संजीवन समाधि दिन और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देवजी की 554 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री क्षेत्र पंढरपुर( महाराष्ट्र )से श्री क्षेत्र घुमाण (पंजाब)तक लगभग 2100 किलोमीटर की रथ और साइकिल यात्रा का बुधवार को नर्मदा रोड स्थित सुराणा नगर कालोनी में नामदेव समाज बडवाह द्वारा उनका जलपान प्रसादी एवं पुष्पवर्षा कर आगवानी कि गई|नामदेव समाज मिडिया प्रभारी सुनील नामदेव एवं भागवत धर्म प्रसारक मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत भिसे ने बताया कि 23 नवंबर से 23 दिसम्बर तक संत नामदेव महाराज के 17 वें वंशज श्री ज्ञानेश्वर माऊली नामदास कि यात्रा निकाली जाएगी|इस अवसर पर राजकुमार नामदेव नितिन चौहान रमेशचंद जाचपुरे रमेशचंद टेलर कैलाशचंद नामदेव गोविन्द नामदेव मनीष सर्वा सत्यम नामदेव सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे|

संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने भागवत धर्म का प्रचार और प्रसार किया

राजकुमार नामदेव नितिन चौहान रमेशचंद जाच्पुरे ने बताया कि भागवत धर्म की नींव संत ज्ञानेश्वर महाराज ने रखी थी।संत शिरोमणि नामदेव महाराजने उनके साथ धर्म प्रचार का कार्य किया।उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में भागवत धर्म का प्रचार और प्रसार किया।संत ज्ञानेश्वर महाराज की संजीवन समाधि के बाद नामदेव महाराज ने उत्तर भारत में भागवत धर्म की पताका फहरायी। उनके सात्विक विचारों का प्रभाव पंजाब के सिखों में कायम रहा। 

11 दिसंबर को संत ज्ञानेश्वर महाराज के संजीवन समाधि दिवस समारोह के दिन श्री क्षेत्र घुमाण पहुंचेगी

मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत भिसे ने बताया कि पिछले वर्ष भागवत धर्म के विचारों का प्रचार और प्रसार  के उद्देश्य से भागवत धर्म प्रसारक मंडल, राज्य पालकी सोहला पत्रकार संघ और नामदेव समाजोन्नती परिषद के सहयोग से श्रीक्षेत्र पंढरपुर (महाराष्ट्र) से श्रीक्षेत्र घुमाण (पंजाब) तक साइकिल यात्रा शुरू की थी। इस यात्राको साइकिल यात्रीयों ने बडे उल्हास के साथ अच्छा प्रतिसाद दियाI विभिन्न राज्यों के भक्तों की मांग के अनुसार शांति, समता और बंधुता के विचारों का प्रचार और प्रसार करने के लिए भागवत धर्म प्रसारक मंडल, पालखी सोहला पत्रकार संघ, श्री नामदेव दरबार समिति (घुमाण) और देश भर के विभिन्न नामदेव शिम्पी समाज संगठनों की ओर से यह यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा में सभी उम्र के लगभग एक सौ साइकिल यात्री भाग लेंगे। यह यात्रा 23 नवंबर को पंढरपुर से रवाना होगी और 11 दिसंबर को संत ज्ञानेश्वर महाराज के संजीवन समाधि दिवस समारोह के दिन श्री क्षेत्र घुमाण पहुंचेगी।


पंजाब के राज्यपाल करेंगे स्वागत

रितेश मंडवाल आशीष मंडवाल संतोष करोदिया संजय चौहान ने बताया किपंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित 9 दिसंबर को चंडीगढ़ में संत नामदेव महाराज की साइकिल यात्रा का स्वागत करेंगे। उनके द्वारा चरण पादुकाओंका पूजन किया जाएगा। यह साइकिल यात्रा 12 दिसंबर को श्री क्षेत्र घुमान में संपन्न होगी। वापसी में रथयात्रा 23 दिसंबर को श्रीक्षेत्र पंढरपुर पहुंचेगीI

No comments:

Post a Comment