रेवांचल टाईम्स - मंडला, शासकीय स्नातक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.आई.के. यादव के निर्देशन में संविधान दिवस एवं एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। डॉ.ज्योति सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. प्रभारी डॉ.राजेश मासतकर तथा राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. प्रियंका चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान के जनक डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा संविधान संरक्षण की शपथ ली गई । डॉ.राजेश मासतकर के द्वारा अपने उद्बोधन में एनसीसी की स्थापना तथा उसके उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए गए। डॉ.प्रियंका चक्रवर्ती के द्वारा संविधान दिवस पर अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम संविधान की प्रस्तावना का वाचन छात्र छात्राओं को करवाया गया तथा युवा वर्ग को संविधान के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह संविधान ही है, जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है, जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी को संविधान और संविधान से प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना है और युवा वर्ग को उसके कर्तव्यों का बोध करवाना जिसमें वह भारत जो विश्व गुरु बनने की राह में अग्रसर है, उसमें अपना योगदान प्रदान करके भारत को विश्व गुरु बनाएं। कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में संविधान सभा की महिला सदस्यों का संविधान निर्माण में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संविधान पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में राहुल विश्वकर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ.दीप्ति तोमर, प्रो. रविन चौहान, डॉ.संजीव सिंह, श्रीमती विमला वाल्के, श्रीमती सुधा कुमरे, राहुल विश्वकर्मा, कुमारी रिया अग्रवाल, मानसिंह मरावी, प्रकाश ठाकुर, श्रीमती तारा चौरसिया, श्रीमती किरण घोसेल,अमित यादव उपस्थित रहे।
Sunday, November 26, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान ने हमें दिए मौलिक अधिकार-डॉ प्रियंका चक्रवर्ती...
विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान ने हमें दिए मौलिक अधिकार-डॉ प्रियंका चक्रवर्ती...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment