BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीने और गर्दन पर पेचकस से हमला कर अधेड की हत्या... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, November 26, 2023

सीने और गर्दन पर पेचकस से हमला कर अधेड की हत्या...





रेवांचल टाईम्स - अधेड की हत्या पेंचकस सीने और गर्दन में मार मार कर कर दी गई, खितौला थाना अंतर्गत ग्राम दरौली बीती देर रात की घटना बताई जा रही है।

       वही जानकारी के मुताबिक 53 वर्षीय खेमचंद गडारी पिता बालाराम गडारी  निवासी दरौली खुर्द अपने खेत में पाइपलाइन से पानी लगा  रहा था। इसी दौरान 28 वर्षी आरोपी सोनू बर्मन निवासी ग्राम दरौली कला 2-3 बार पाइपलाइन के ऊपर से मोटरसाइकिल निकाल कर ले गया।

       वही जानकारी के अनुसार मामूली बात को लेकर बीती रात एक एक व्यक्ति पर पेचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना खितौला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 53 वर्षीय खेमचंद गडारी पिता बालाराम गडारी  निवासी दरौली खुर्द अपने खेत में पाइपलाइन से पानी लगा  रहा था। इसी दौरान 28 वर्षी आरोपी सोनू बर्मन निवासी ग्राम दरौली कला 2-3 बार पाइपलाइन के ऊपर से मोटरसाइकिल निकाल कर ले गया। खेमचंद ने जब इसका विरोध किया तो सोनू और पंकज गाडरी खेमचंद से विवाद करने लगे। विवाद के दौरान सोनू बर्मन ने खेमचंद गाडरी को जोरदार लात मार दी जिससे खेमचंद गाडरी गिर पड़ा। बाद में सोनू ने खेमचंद के सीने में पेचकस और गर्दन से हमला कर दिया। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से खेमचंद गाड़ी को लेकर सिहोरा अस्पताल पहुंचे और खेमचंद को भर्ती करने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment