रेवांचल टाईम्स - खितौला मंडी रोड की घटना : डेढ़ घण्टे जाम में फंसी रही स्कूल बसें, बच्चे हुए हलकान
धान के बोरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रक के टकराते ही तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल में लगे तार टूट कर नीचे गिर गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर बस्ती के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना खितौला मंडी रोड में बुधवार करीब 11:00 बजे की बताई जा रही। अभी से शुरुआत सड़क पर पड़े बिजली के तारों के कारण काफी देर तक क्षेत्र में अपरा तफरी की स्थिति बनी रही। स्कूल मार्ग होने के कारण कई स्कूली बसें करंट के डर के चलते जाम में फंसी रहीं।
जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 13 14 और 15 मंडी रोड पर सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगा है। बुधवार करीब 11:00 के लगभग खितौला तरफ धान के बोरा लोडकर कर आ रहा था। सड़क सकरी होने और चालक के वहां से नियंत्रण होने के कारण ट्रक सीधे ट्रांसफार्मर में घुस गया। ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराते ही तेज धमाके के साथ चिंगारी निकली और ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल के तार टूट कर सड़क पर गिर गए।
बम फटने जैसी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए लोग
ट्रक के ट्रांसफार्मर से टकराते ही तेज धमाका हुआ जिसकी आवाज सुनकर बस्ती के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकाला है। ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे के टूटे तारों के सड़क पर गिरने से काफी देर तक अफरा-तफरी स्थिति बनी रही। स्थानी लोगों ने इसकी जानकारी बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली कंपनी का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा।
जाम में फंसी रही स्कूली बसें, ट्रांसफार्मर को सड़क से हटाने कई बार अधिकारियों को दिया आवेदन
सड़क पर बिजली के तार गिरने और उसमें करंट होने के कारण स्कूल जाने वाली कई बसें करीब एक से डेढ़ घंटे तक रास्ते में फंसी रही। स्थानी लोगों ने सड़क पर लगे इस ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए बिजली कंपनी के कई अधिकारियों के साथ तहसीलदार और एसडीएम को भी कई बार आवेदन दिया। लेकिन आज तक इस ट्रांसफार्मर को सड़क से दूसरी जगह विस्थापित नहीं किया गया।


No comments:
Post a Comment