रेवांचल टाईम्स - जबलपुर, निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत आज बुधवार 29 नवम्बर 2023 को ‘‘क्लीन टॉयलेट्स कैम्पेन’’ के तहत् संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत 67 रानी अवंति बाई वार्ड स्थान सामुदायिक शौचालय चेतन मैदान बिलहरी चेतना मैदान के अध्यक्ष रिटायर्ड फौजी बल्लू रजक जी एवं जोन 11 वार्ड 65 सुभाष चन्द्र बैनर्जी वार्ड स्थान सुलभ शौचालय एम्पायर तिराहा में व्यापारी संघ के सदस्य आकाश जी के द्वारा निकाय में स्थित सभी सामुदायिक शौचालय एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें शौचालयों के सभी मापदंडों में देखा या एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई, जिससे नागरिक सुविधा घर का उपयोग कर सकें, इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया एवं एसएचजी द्वारा शौचालयों का निरीक्षण कर ग्रेडिंग भी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान निगम की सहयोगी संस्था के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जोन क्रमांक 3 ग्वारीघाट वार्ड में स्थित नर्मदा तटों में घाटों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी लगाई गई और दिनभर लोगों का आना जाना होता रहा जिसके चलते घाटों में काफी मात्रा में कचरा इक्ठा हो गया था, जिसे श्रमदान करके और निगम के सफाई मित्रों के सहयोग से साफ कराया गया एवं वहॉं एकत्र रैपर, पॉलीथिन, कागज, कचरा, कचरा गाड़ी में डालकर भेज दिया गया तथा नागरिकों को समझाईश दी गई किया अपने आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाएॅं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

No comments:
Post a Comment