रेवांचल टाईम्स - मंडला विधानसभा के परिणाम 3/12/2023 को आने वाले है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्था बना ली है। जहाँ पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना के साथ साथ परिणाम भी घोषित किये जाने है जिसको लेकर यातायात व्यवस्था ने रोड़ मेप बनाया है कि कौन सा वाहन कैसे जायेगा, राजीव कॉलोनी से पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँच मार्ग वन वे रहेगा । होटल नर्मदा इन की ओर से वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
2. मतगणना ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग गेट नंबर दो से प्रवेश कर पॉलिटेक्निक ग्राउंड परिसर में होगी।
3. समस्त निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं गणना एजेंट के वाहनों की पार्किंग भी गेट क्रमांक दो से प्रवेश कर पॉलिटेक्निक परिसर ग्राउंड में होगी।
4. ड्रॉप एंड गो की व्यवस्था पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से 100 मीटर पहले रहेगी।
5. मीडिया कर्मी एवं अन्य पास धारियों हेतु पार्किंग व्यवस्था गेट नंबर दो से प्रवेश कर पॉलिटेक्निक ग्राउंड परिसर में होगी।
6. आम जन हेतु वाहनों की पार्किंग अमराई परिसर एवं मोंफ़ोर्ट स्कूल में निर्धारित की गई है।
बग़ैर पास धारी वाहनों का प्रवेश पॉलिटेक्निक की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

No comments:
Post a Comment