BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लापरवाही की भेंट चढ़ा पीएम पोषण आहार कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 2, 2023

लापरवाही की भेंट चढ़ा पीएम पोषण आहार कार्यक्रम...



रेवांचल टाईम्स - मंडला प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम एवं साझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत मंडला जिले में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जानकारी मिल रही है कि सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित इन दोनों कार्यक्रमों का संचालन करने में संबंधित विभागो के द्वारा कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग या शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिमाह नियमित रूप से राशि व राशन नियमित रूप से घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी वजह से ये दोनों कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित बैंकों में राशि जमा करने और शासकीय उचित मूल्य दूकान में समय पर राशन सामग्री पहुंचाने में भारी विलंब किया जा रहा है। शासन प्रशासन के आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसकी वजह से इन दोनो कार्यक्रमों के दोनो समूह अत्यंत परेशान हैं और दोनो कार्यक्रम इसी वजह से प्रभावित हो रहे हैं। जनापेक्षा है कि समय पर राशि और राशन प्रदान की जावे।

No comments:

Post a Comment