रेवांचल टाईम्स - जबलपुर निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधरी एवम शासकीय योजना विभाग के प्रभारी इन्द्रकुमार वर्मा ने जनसुनवाई कक्ष में आज दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएॅं सुनी। इस दौरान साफ-सफाई, अतिक्रमण, जल एवं अन्य योजनाओं से संबंधित 12 जनसमस्याएॅं प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। शासकी योजना विभाग के प्रभारी इन्द्रकुमार वर्मा ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्याएॅं सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment