BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिक्षक ने स्कूल में ब्लेड से हाथ की नसें काटकर की आत्महत्या रक्तरंजित अवस्था में पाया गया शव तीन पजे के सुसाइड नोट में बताया प्रापर्टी विवाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 13, 2023

शिक्षक ने स्कूल में ब्लेड से हाथ की नसें काटकर की आत्महत्या रक्तरंजित अवस्था में पाया गया शव तीन पजे के सुसाइड नोट में बताया प्रापर्टी विवाद



                                                     जीवत अवस्था की फोटो


रेवांचल टाईम्स - शिक्षक ने अपने हाथ की नशे काट की जीवन लीला समाप्त वही जानकारी के अनुसार दमोह जिले के इमलिया चौंकी क्षेत्र के राजा पटना हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य कक्ष के बाथरूम में उठाया आत्मघाती कदम  पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है कारण पुलिस जुटी जांच में*



 तेन्दूखेड़ा पुलिस अनुविभागीय के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के अंतर्गत राजा पटना के हायर सेकंडरी स्कूल के एक शिक्षक ने मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे अपने दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। खुद को खत्म करने के लिए शिक्षक ने 100 से ज्यादा घाव अपने शरीर पर किए। उसने हाथ और गर्दन की नसों को इतना डैमेज किया कि शरीर का पूरा खून निकल गया। इससे पहले शिक्षक स्कूल पहुंचा और प्राचार्य कक्ष के बाथरूम में घुस गया। दूसरे शिक्षकों ने पूछा तो जवाब दिया कि फ्रेश हो रहा हूं। लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो शिक्षकों ने दोबारा पूछा तो आवाज नहीं आई, जिस पर शिक्षकों ने देखा तो बाथरूम के पास शिक्षक खून से लथपथ पड़ा था। जिसे शिक्षकों ने बाहर निकाला लेकिन जब तक काफी देर हो गई थी। शरीर में घाव अधिक होने की वजह से काफी मात्रा में खून निकल चुका था। एंबुलेंस भी काफी देर से पहुंची। जिससे शिक्षक की मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस आत्महत्या की वजह प्रापर्टी का विवाद होना बता रही है। पुलिस बुधवार को पीएम कराएगी, इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

जानकारी के अनुसार शहर के असाटी वार्ड नंबर 1 निवासी आशीष भट्ट उर्फ बंटी 55 राजा पटना स्कूल में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने दोपहर लगभग डेढ़ बजे प्राचार्य के कक्ष में बने बाथरूम में जाकर ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं और गले में भी ब्लेड से घाव बना लिए। आशीष ने जिस वक्त यह आत्मघाती कदम उठाया। उस समय प्राचार्य क्लास में पढ़ा रहे थे। लेकिन प्राचार्य ने कालखंड समाप्त होने के बाद जाकर देखा कि आशीष के हाथों से खून बह रहा था, प्राचार्य ने स्कूल के शिक्षकों को बुलाकर आशीष को बाथरूम से निकालने का प्रयास किया। बाहर निकालने के बाद आशीष की मौत हो गई थी। जिसके बाद तत्काल इमलिया पुलिस को सूचना दी गई। इमलिया चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के दमोह भेजा है। इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने बताया कि शिक्षक ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें घरेलू मामला एवं प्रापर्टी के संबंध में उल्लेख किया है। जिसके कारण आत्महत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रापर्टी के बंटवारा का चल रहा था विवादः प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष भट्ट का प्रापर्टी के - बंटवारा को लेकर परिवारिक विवाद चल रहा था इसकी जानकारी परिजन को भी थीं। लेकिन अचानक यह कदम क्यों उठाया इस पर सवाल खड़ा हो रहा है मृतक ने जो तीन पेज सुसाइड नोट के लिखे हैं, उनमें 5 अलग-अलग बातों का उल्लेख किया है। पुलिस ने अभी वं परिजन के बयान नहीं लिए हैं, इसलिए नोट का खुलासा नहीं किया है।

 पहले ऑफिस में बैठे, फिर बाथरूम में गए

शिक्षक आशीष भट्ट ऑफिस कक्ष में बैठे थे। इसके बाद वह बाथरूम में चले गए। जहां पर उन्होंने अपने बाएं हाथ की नस को ब्लेड से कई बार काटा। जिससे उनके हाथ में करीब 100 घाव हो गए। इसके अलावा गर्दन में भी ब्लेड से काटा। इस बीच वह एक बार बाथरूम से बाहर भी आए और कमरे के अंदर गए, क्योंकि खून की बूंदें बाहर पड़ी हुई थीं। इसके बाद वह पुनः बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद वह अचेत होकर बाथरूम के दरवाजे के बाहर गिर गए। और भृत्य रामलाल को आवाज लगाने लगे। उनकी आवाज सुनकर प्राचार्य लक्ष्मण प्रसाद मर्सकोले को पड़ी। वह तत्काल बाथरूम की तरफ गए तो वहां पर शिक्षक आशीष भट्ट जमीन पर पड़े हुए कराह रहे थे। इसके बाद प्राचार्य व स्कूल के एक छात्र ने उन्हें बाथरूम से बाहर निकालकर ऑफिस में लाया गया। बता दें कि भट्ट वर्ष 2014 से राजा पटना स्कूल में पदस्थ थे। वे पटेरा में बीआरसी के पद पर भी पदस्थ रहे। इसके बाद पुनः जोरतला स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ रहे। इसके बाद स्कूल में रेगुलर प्राचार्य की पदस्थापना होने के बाद वह शिक्षक के रूप में पढ़ाते रहे। उनका एक बेटा व एक बेटी है। बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी कक्षा सातवीं में पढ़ती है। प्राचार्य लक्ष्मण प्रसाद मर्सकोले ने बताया कि वह - सामान्य रूप से स्कूल आते थे। कभी भी ऐसा  नहीं लगा कि वह किसी बात को लेकर परेशान  हैं। मंगलवार को भी वह समय पर स्कूल आए थे। इसके बाद वह कार्यालय में बैठ गए।

 मृतक शिक्षक के पास मिला सुसाइड नोट


दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि, शिक्षक आशीष भट्ट के द्वारा अपनी हाथ की नस काटकर आत्महत्या की गई है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने सुसाइड नोट के बारे में केवल इतना बताया कि पारिवारिक विवाद की संभावना व्यक्त की जा रही है बाकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

                            सुनील तिवारी 

                             एसपी दमोह

       विशाल रजक तेंदूखेड़ा/दमोह!की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment