BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में डाइट में शामिल करें 1 मुठ्ठी भुने चने, शुगर-वजन चुटकियों में होगा कंट्रोल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 30, 2023

सर्दियों में डाइट में शामिल करें 1 मुठ्ठी भुने चने, शुगर-वजन चुटकियों में होगा कंट्रोल

 




सेहत को फिट रखने के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए. चना भी इन्हीं सुपरफूड में से एक है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में बहुत मदद करते हैं. चने को कई लोग सब्जी, दाल, सलाद, स्पराउट्स के तौर पर खाते हैं. चनों को भूनकर खाने से फायदा और ज्यादा होता है. कई लोगों को भुने चने इतने ज्यादा पसंद होते हैं कि वे अपने साथ भुने चनों का पैकेट हमेशा साथ रखते हैं. आप भी अगर रोज भुने चने खाते हैं तो आपके शरीर को कई सारे फायदे हो सकते हैं. आइए जानते हैं.

1. शुगर लेवल

डायबिटीज के रोगियों को भुने चने डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. चने खून में ग्लुकोज को सोख लेते हैं जिससे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज एक मुठ्ठी चने जरूर खाएं.



2. कब्ज में राहत

अगर आपका भी पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो चने किसी दवा से कम नहीं है. भुने हुए चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट की समस्याओं में छुटकारा दिलाता है. कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज 1 मुठ्ठी चने खाना शुरु कर दें.



3. खून की कमी

भुने हुए चने में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. आपके शरीर में अगर खून की कमी है तो रोज 1 मुठ्ठी चने जरूर खाएं. इसके सेवन से हेमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और एनीमिया की बीमारी भी दूर होती है.



4. वेट लॉस में मददगार

भुने हुए चने में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. चने खाने से भूख ज्यादा नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं. इससे आपका वजन ज्यादा नहीं बढ़ता है. आप भी अपना मोटापा घटाना चाहते हैं तो भुने चने डाइट में जरूर शामिल करें.



5. इम्यूनिटी होती है मजबूत



सर्दियों के मौसम में अक्सर सर्दी, बुखार, जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां परेशान करती हैं. इन बीमारियों से दूर रहने के लिए रोज डाइट में 1 मुठ्ठी भुने चने जरूर शामिल करने चाहिए.

No comments:

Post a Comment