रेवांचल टाईम्स - डिण्डौरी अमरपुर विकसित भारत सकल्प यात्रा विकासखण्ड अमरपुर के पंचायत परसेल पहुॅची कार्यक्रम का श्री गणेश कन्या पूजन कर किया गया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने अपने उद्वोधन मे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लाडले विधायक राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भोपाल से लौटकर कल कलेक्टर सभाकक्ष मे सभी अधिकारियों की समीक्षा इस यात्रा को लेकर कि उन्होंने कहा है कि एक एक व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ यात्रा मे तत्काल मिलना चाहिए सभी विभाग तैयारी कर ले किसी भी व्यक्ति को भटकना न पडे मे वर्दास्त नही करूंगा मोदी जी दिन रात काम कर रहे उनका सपना है हर गरीब व्यक्ति अंतिम छोर पर वेठे व्यक्ति का विकाश ही इस यात्रा का उद्देश्य विधायक ने सभी को कहा व्यापक प्रचार प्रसार कर इस यात्रा के उद्देश्य को पूरा करने मे लग जाये कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लिए न भटके ऐसा निर्देश दिया गया इस तरह हमारे विधायक ओमप्रकाश घुर्वे आप सभी के हित में निदेश दिये है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशहित एवं राष्ट्रहित के लिए दिन रात काम करते है उन्होने पहले राष्ट्र को विकसित करने का संकल्प लिया है जिसके तहत आज हमारी गारंटी संकल्प यात्रा परसेल मे पहुॅची है हमारी सरकार का आशय है कि अब कोई भी व्यक्ति सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने व परेशान होने की जरूरत नही है अब सरकार आपके पंचायत मे आयेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को घर बैठे लाभ देगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहाॅ देश का गौरव विश्वपटल पर लगातार बढ़ रहा है हम सब देख रहे है ने उद्वोधन में कहा हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है पं. दीनदयाल जी का लक्ष्य था कि हर उस निम्न वर्ग का विकास जो नही हो पाता तब तक भारत विकसित नही हो सकता उनका लक्ष्य था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास और उनके राहों पर चलकर हमारी केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है सांसद प्रतिनिधि धोबी सिंह परस्ते ने कहा हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य निरंतर करते है। पहले की कांग्रेस सरकार सिर्फ सत्ता सुख भोगती थी, उन्हे राज्य के विकास से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही था उनका उद्देश्य खुद का विकास करना था, आपको याद होगा कांग्रेस की सरकार मे रोड़ का पता नही था, लाइट कभी आती नही थी हमेशा अंधेरा बना रहता था, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आयी है आज पूरे प्रदेश मे चमचमाती सड़के एवं चौबीस घंटे बिजली मिल रही ये सिर्फ भाजपा सरकार मे ही संभव है। आज पूरे प्रदेश को मे हर वर्ग के विकास के लिए हमारी म.प्र. की सरकार कार्य कर रही है, मंडल मंत्री जनपद सदस्य किशोर मार्को ने कहा हमारी सरकार वर्तमान मे लाड़ली बहना योजना चला रही ये योजना न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करेगी बल्कि इस योजना के माध्यम से महिलाऐं आत्मनिर्भर बनेगी जिससे प्रदेश व राष्ट्र सशक्त होगा .
वही कार्यक्रम मे जनपद सदस्य पुष्पराज तेकाम मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव सरपंच पेसा अध्यक्ष जनपद पंचायत के अर्तगत सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी सैकडो की संख्या में जनता जर्नादन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment