BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के हितग्राहियों को ई-के वाय सी कराने अंतिम मौका हितग्राही 7 दिवस के अंदर अपना आधार ई-के वाय सी कराए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 13, 2023

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के हितग्राहियों को ई-के वाय सी कराने अंतिम मौका हितग्राही 7 दिवस के अंदर अपना आधार ई-के वाय सी कराए


रेवांचल टाईम्स - सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के हितग्राहियों से नजदीकी के संभागीय कार्यालयों में जाकर समग्र, आधार ई-के वाय सी कराने निगम प्रशासन की अपील

   मध्यप्रदेश शासन के द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएॅं संचालित की जा रहीं हैं जिससे लाखों हितग्राहियों को प्रतिमाह नगर निगम जबलपुर द्वारा लाभ पहुॅंचाया जा रहा है। सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन एवं योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशनर्स को नियमित रूप से पेंशन की राशि प्राप्त हो इसके लिए शासन के निर्देशानुसार समग्र आधार ई-केवायसी कराना अनिवार्य है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर निगम सीमान्तर्गत निवासरत समस्त पेंशनर्स के द्वारा आज दिनांक तक समग्र पोर्टल पर आधार ई-के वाय सी नहीं करवाया है वे सभी हितग्राही तत्काल नगर निगम के संभागीय कार्यालय मे ंउपस्थित होकर अपना ई-के वाय सी करवाए। 

उन्होंने कहा कि ई-के वाय सी संबंधी कार्य विगत 6 माह से किया जा रहा है, इसके बाद भी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के द्वारा समग्र ई-के वाय सी नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स अपना ई-के वाय सी 7 दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से करा लें, उन्होंने बताया कि ई-के वाय सी न कराने की स्थिति में पेंशन बंद हो सकती है।

No comments:

Post a Comment