BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ - निगमाध्यक्ष रिकुंज विज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 13, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ - निगमाध्यक्ष रिकुंज विज

 




रेवांचल टाईम्स - जबलपुर 16 दिसम्बर 2023 से विधानसभावार प्रारंभ संकल्प यात्रा के समय में हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाएॅं भी कराई जायेगीं उपलब्ध


भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की निगमाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा*


समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों और अधिकारियों से समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने निगमाध्यक्ष ने किया आग्रह

बैठक में पार्षदगणों के अलावा सभी संबंधित अधिकारीगण भी रहे उपस्थित

भारत सरकार द्वारा जनहित में संचालित ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए आज निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के द्वारा पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित पार्षदों और अधिकारियों को आपसी तालमेल एवं समन्वय बनाकर इस जनकल्याणकारी संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि विधानसभावार आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान सभी लोग विशेष रूप से ध्यान रखें कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत संबंधी लाभ मिल सके। 

बैठक के दौरान श्री विज ने कहा कि भारत सरकार की यह एक महात्वकॉंक्षी योजना है, यह यात्रा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी की ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ है, जिसमें पात्र हितग्राहियों तक इसका लाभ पहुॅंचाया जाना आवश्यक है हम सभी इस योजना को सफल बनाये जिसे लेकर आज की यह बैठक आयोजित की गई है। इस यात्र का उद्देश्य समस्त वार्डो में दिनांक 16 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक शासन द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाएॅं उपलब्ध करायी जानी है। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को सुनियोजित एवं सफल बनाये जाने के लिये हम सभी की सहभागिता आवश्यक है। बैठक के दौरान नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्षद महेश सिंह राजपूत, दामोदर सोनी, डॉं. सुभाष तिवारी, राहुल साहू, जितेन्द्र कटारे, श्याम कनौजिया, निशांत झारिया, श्रीमती रंजना ठाकुर, श्रीमती अंजना अग्रहरि, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती वर्षा मनोज सेन, श्रीमती मालती चौधरी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती शारदा कुशवाहा, श्रीमती सावित्री शाह, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, सुनीलपुरी गोस्वामी, श्रीमती अर्चना सिसोदिया, अनुराग दाहिया, श्रीमती निशा संजय राठौर, श्रीमती मधुबाला राजपूत, योगेन्द्र उईके एवं निगम के अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी के साथ समस्त 16 संभागों के संभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

बैठक के अंत मे ंअध्यक्ष रिकुंज विज के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया है कि सभी पार्षदों से मेरा अग्रह है कि अपने-अपने क्षेत्र के सम्माननीय विधायकों के मार्गदर्शन में इस संकल्प यात्रा को सफल बनायें।


No comments:

Post a Comment