BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज 9 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 10, 2023

आज 9 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 


 

मंडला 10 दिसम्बर 2023

             भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का राज्य सरकार की सहभागिता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 11 दिसंबर को यह यात्रा नैनपुर विकासखंड के ग्राम कामता, टाटरी एवं बारगी, मवई विकासखंड के भिमौरी, हर्राटोला एवं बांदरवाड़ी तथा नारायणगंज विकासखंड के पटेहरा, देवहार एवं खम्हरिया पंचायत पहुंचेगी। यात्रा के सफल आयोजन के लिए पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment