दैनिक रेवांचल टाइम्स - जिले के गोरखपुर और रूसा क्षेत्र के ग्रामों के आसपास की नर्मदा नदी में स्थित रेत खदानों से रेत कारोबारियों द्वारा अवैध रेत का खनन, परिवहन, एवं भंडारण किया जा रहा हैं जबकि जिला प्रशासन ने हाल ही में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए रेत खदान के ठेकेदार को अलग अलग स्थानों में नाके लगाकर रेत परिवहन कर रहे वाहनों की चेकिंग करने की अनुमति भी प्रदान कर दी हैं जिससे की अवैध रेत की चोरी करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिर भी रेत चोरी के मामलो पर अंकुश नहीं लगाया जा सका।उल्टा अघोषित रेत खदानों से रेत की रोजाना चोरी करने वाले दर्जनों वाहनों पर कार्यवाही करने की बजाय शासकीय खनिज जांच चौकी नाके पर घोषित रेत खदान की रॉयल्टी दे दी जाती हैं रेत परिवहन करने वालो ने बताया की कई रॉयल्टी पर्ची में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क भी दर्ज नहीं होता। और शुल्क से अधिक दाम वसूले जा रहे है, इस क्षेत्र में दो स्थानों में गोरखपुर के आगे अमरकंटक रोड पर पाटन ग्राम और बजाग मार्ग सैलवार ग्राम पर रेत ठेकेदार के द्वारा नाके स्थापित किए गए हैं जहा पर रेत से लदे वाहनों के गुजरने पर नाके पर मोजूद स्टाफ द्वारा रॉयल्टी नहीं होने की दशा में वाहनों की रॉयल्टी तो काट दी जाती हैं परंतु यह जानकर भी की वाहन के द्वारा ढोई जा रही रेत ठेकेदार द्वारा ली गई अनुमति वाली खदान से नही लाई गई है कई वाहन तो ऐसे भी हैं जो की नाके से न गुजर कर अन्य मार्गो से भी परिवहन कर रहे ।जबकि ठेकेदार को खनिज विभाग द्वारा मूसामुंडी बंजर ग्राम के नजदीक नर्मदा नदी पर रेत खदान आवंटित की गई हैं अन्य खदानों से रेत की बेखौफ चोरी करने वाले वाहनों पर खनिज चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों द्वारा खनिज विभाग से कार्यवाही करवाने की बजाय उन्हें रॉयल्टी देकर काले काम को सफेद बना दिया जाता हैं इस समय गोरखपुर के नजदीक सिवनी संगम रुसा के समीप रहंगी पाटन, तेली टोला, रुसा बंजर की अघोषित रेत खदानों से अवैध रेत खनन का कार्य रेत कारोबारियों द्वारा धड्डले से किया जा रहा हैं रोजाना दर्जनों वाहन नर्मदा नदी के अंदर से रेत निकालकर ट्रेक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से परिवहन कर रहे हैं जिससे पवित्र नदी मां नर्मदा में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा हैं रुसा के बंजर टोला में नर्मदा नदी के अंदर वाहनों को पानी में खड़ा कर रेत की लोडिंग की जा रही हैं।
वही जानकारी के अनुसार तेली टोला में क्षेत्र के एक राजनीतिक पार्टी के रशूखदार नेता के द्वारा दिन के समय नदी से रेत निकलवाकर वही प्रधानमंत्री सड़क के किनारे डंप करा दिया जाता हैं जिसे मौका मिलते ही दूसरे स्थान पर निर्माण स्थलो में भेज दिया जाता हैं यहां लोगो ने इस नेता के भय से दबी जुबान में बताया की उक्त रेत माफिया रोजाना चोरी की रेत निकालकर बिक्री कर रहा है।



No comments:
Post a Comment