रेवांचल टाईम्स - डिण्डौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- बांकी के खुसकर में सिलगी नदी किनारे हरियाणा के लोग आकर सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इन्होंने अपनी सड़ी हुई सब्जियों का कचरा उनके प्लांट के बाजू में ही शिवकुमार साहू की भूमि पर फैला दिया है। जिसको लेकर रविवार को उन्होंने कहा कि मेरी जमीन पर कचरा क्यों फेंके हो इसी बात को लेकर हरियाणा निवासी फाॅर्म संचालकों ने शिवकुमार साहू के ऊपर बांस के डंडे से जानलेवा हमला किया। जिससे करौंदी निवासी युवक शिवकुमार साहू के मुंह, नाक और हाथ से खून निकलने लगा साथ ही उसकी छाती में भी डंडे से जानलेवा हमला किया गया। इससे वह युवक घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। इसकी सूचना शिवकुमार साहू के परिजनों ने डाॅयल 100 और 108 एंबुलेंस वाहन को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल युवक के पुत्र पर हमलावरों के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।
Wednesday, December 20, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
बांकी खुसकर में हरियाणा निवासी फाॅर्म संचालकों ने करौंदी के एक ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला...
बांकी खुसकर में हरियाणा निवासी फाॅर्म संचालकों ने करौंदी के एक ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment