BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिविक सेंटर हत्याकांड : मृतक के घर पर फायरिंग कर बदमाशों ने दी धमकी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 13, 2023

सिविक सेंटर हत्याकांड : मृतक के घर पर फायरिंग कर बदमाशों ने दी धमकी

  




रेवांचल टाईम्स | सिविक सेंटर में विगत 27 नवम्बर की रात हुए हत्याकांड के आरोपियों की जमानत खारिज होने से नाराज साथियों ने मृतक के परिवार को धमकाते हुए घर के बाहर फायरिंग कर दी। घर से बाहर निकले स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके पर अपनी गाड़ी छोड़ चकमा देकर भागने में सफल हुए। सरेआम की थी हत्या


27 नवंबर की रात को 20 साल के लकड़गंज बेलबाग निवासी मुसाहिद की सिविक सेंटर में चाकू मारकर सरेराह हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके आरोपी चीनू, आदित्य झा, सुरजन और कांचा अभी जेल में बंद है। आरोपियों की जमानत के लिए मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसपर कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी।

घर पहुंच कर साथियों ने धमकाया

आरोपियों की जमानत न होने से नाराज उनके साथियों ने मंगलवार रात मृतक मुसाहिद के घर पर पहुंचकर धमकाते हुए फायरिंग कर दी। मृतक के पिता मोहम्मद वजीर ने बताया ने बताया कि उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। आरोपियों के परिवार द्वारा उन्हें दबाव बनाया जा रहा है। मौके पर पहुंची बेलबाग पुलिस ने बदमाशों की स्कूटी जप्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment