BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर निगम में, दिवंगत कर्मचारी के आश्रितों को लगातार मिल रही है अनुकम्पा नियुक्तियॉं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 21, 2023

नगर निगम में, दिवंगत कर्मचारी के आश्रितों को लगातार मिल रही है अनुकम्पा नियुक्तियॉं




रेवांचल टाईम्स - जबलपुर, 14 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल एवं प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती हेमलता दिनेश सिंगरौल ने प्रदान किये अनुकम्पा नियुक्ति आदेश


महापौर ने सभी आश्रितों को शासकीय नौकरी प्राप्त करने की शुभकामनाएॅं देते हुये ईमानदारी से परिवार का भरण पोषण करने कहा, महापौर, निगमाध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष एवं प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य के हाथों से मिले नियुक्ति पत्र और बुके के उपरांत सभी आश्रितों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान

       जबलपुर मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार निगम में कार्यरत शासकीय सेवक के सेवाकाल में निधन होने पर उनके आश्रितों को शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति की नीति के अंतर्गत दो वर्षो की परिवीक्षा अवधि के अधीन सहायक वर्ग-3 के पद पर 7 और सफाई संरक्षक के पद पर 7  अभ्यर्थियों को शर्तो के अधीन अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। सहायक वर्ग-3 के पद पर जिसमें श्रीमती अंजना गौंड/स्व.श्री सुरेश गौंड, श्रीमती अंकिता दुबे/स्व.श्री अमित कुमार दुबे, श्रीमती अनुराधा केवट/स्व.श्री लक्ष्मण राव, कोन्की एफ्राइम/स्व.श्री येसुदास, सुनील सोनी/स्व.श्री शारदा प्रसाद सोनी, असद खान/स्व.श्री शेख आजाद, एवं अतुल रैकवार/स्व.श्री अजय कुमार साहू इसके साथ-साथ सफाई संरक्षक के पद पर जिसमें श्रीमती रेश्मा करसा/श्री कमलेश करसा, श्रीमती बोदाला ललितम्मा/स्व.श्री अपसलाम, श्री जॉन सुंदर/स्व.श्री जेम्स, छोटू कोरी/स्व.श्री संतोष कोरी, सचिन ग्रावकर/स्व.श्री भगवानदास, प्रशांत/स्व.श्री दानैया, एवं सोनू/स्व.श्री रामैया  के नाम शामिल हैं। इन सभी 14 आश्रितों को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एवं नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश एवं बुके प्रदान किये। इस अवसर पर उन्होंने सभी को शासकीय नौकरी प्राप्त करने की शुभकामनाएॅं देते हुए ईमानदारी से कार्य करने एवं परिवार का भरण पोषण करने कहा। उन्होंने कहा कि परिवार का भरण पोषण एवं देखरेख में कोई कमी नहीं आना चाहिए। महापौर ने यह भी कहा कि जो कार्य निगम में दिया जाये, उन कार्यों को भी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से करें ताकि नागरिकों में एक अच्छा संदेश जा सकें।

इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती हेमलता दिनेश सिंह सिंगरौल, पार्षद जितेन्द्र कटारे (जित्तू), अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त रचयिता अवस्थी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, अजाक्स कर्मचारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित मेहरा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment