मंडला 9 दिसम्बर 2023
वन स्टॉप सेंटर सखी मंडला द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा एवं समग्र विकास और सशक्तिकरण के संबंध में जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय तथा ज्ञानदीप स्कूल के निकट ऑटो स्टैंड मंडला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने हेतु जागरुकता, महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा एवं समग्र विकास और सशक्तिकरण मुनिश्चित करने हेतु महिलाओं, बालिकाओं के समग्र विकास यथा महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास, कौशल उन्नयन, डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर वहां उपस्थित प्रत्येक महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर सखी मंडला द्वारा जागरुक कर सभी को अपने अधिकारों के बारे में समझाईश दी गई।
%20(1).jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment