रेवांचल टाईम्स - मंडला, हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति शाखा मंडला ने सद्गुरू बाबा ईश्वरशाह जी का अवतरण दिवस बङी धूम-धाम से मनाया, इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई जो कि अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः श्री गुरूद्वारा साहिब में विराम ली,इस प्रभात फेरी में बङी संख्या में पुरूष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए और गुरू के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा के साथ झूमते हुए नज़र आए इसके पश्चात सभी धर्म आस्था प्रेमियों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन रहा,शाम को सुभाष वार्ड स्थित मैदान में बाबा जी के कृपा पात्र शिष्यों के द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सत्संग किया गया जिसमें गुरू महिमा की विवेचना की गई,इस अवसर पर शामिल भक्तों ने सत्संग एवं प्रवचन का लाभ उठाया,इसके उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन हूआ जिसमें भक्त गणों ने नाच गायन से प्रभु की आराधना की,आयोजन में बच्चों ने नाच गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी, इस अवसर पर सदगुरू बाबा की आरती पूजा की गई एवं धूमधाम से अवतरण दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ,तदोपरान्त आम लंगर की व्यवस्था रही जिसमें शामिल जनों ने महाप्रसादी ग्रहण की ।
Saturday, December 9, 2023
हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति ने मनाया अवतरण दिवस...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment