BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में आज क्षेत्रीय विधायक और पार्षदों की उपस्थिति में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभांवित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 18, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में आज क्षेत्रीय विधायक और पार्षदों की उपस्थिति में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभांवित...





रेवांचल टाईम्स - बाजनामठ चौक और शिव नगर कमल बारात घर के समीप आयोजित शिविरों में भारत सरकार की अनेक योजनाओं का नागरिकों को मिला लाभ, शिविरों में आयुष्मान भारत, आधार, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आवास योजना, अमृत योजना, के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा का दिये जा रहें है हितग्राहियों लाभ गुलौआ चौक और राजीव गांधी बस्ती चन्द्रशेखर पार्क के पास आयोजित होगें शिविर, निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के द्वारा हितग्राहियों से शिविर का लाभ लेने की गई अपील


जबलपुर  भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बाजनामठ चौक और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर कमल बारात घर के पास शिविर का आयोजन किया गया। जहॉं पर सैकड़ों हितग्राहियों ने उत्तम मध्य विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अभिलाष पाण्डेय, और क्षेत्रीय पार्षद अतुल जैन दानी, श्रीमती प्रतिभा भापकर, सुनील पुरी गोस्वामी, अनुपम जैन, पूर्व पार्षद संजय तिवारी, रमेश रैकवार, एवं क्षेत्रीय जनों में शैलेन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र विश्वकर्मा आदि की उपस्थित में सैकड़ों हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविर का निरीक्षण के उपरांत विधायक अभिलाष पाण्डेय ने रथ को वार्ड के कॉलोनियों में रवाना किया जहॉं पर लोगों को जागृति रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी घर-घर दी जायेगी। इस संबंध में विधायक श्री पाण्डेय ने सभी हितग्राहियों से चर्चा की और जन-जन तक केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को पहुॅंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को लाभांवित कराने का संकल्प लिया।  

आयोजित शिविरों के संबंध में निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आज सैकड़ों हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य योजना, वृद्धापेंशन योजना, आदि का लाभ एक साथ दिया गया। इसके लिए उन्होंने अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, श्रीमती शिवांगी महाजन, एवं वेदप्रकाश, सहित सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का संचालन बेहतर ढंग से हो और सभी पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभांवित कराने की दिशा में स्वयं सभी लोग पहल करें। निगमायुक्त ने उक्त सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के सम्माननीय प्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित करें और उन्हें शिविरों की जानकारी देकर शिविरों में उन्हें आमंत्रित करें। 

निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि कल गुलौआ चौक एवं राजीव गांधी बस्ती चन्द्र शेखर पार्क के पास शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

No comments:

Post a Comment