रेवांचल टाईम्स - खितौला थाना अंतर्गत चर्च के सामने की घटना सुबह 8:30 बजे की
आज की सुबह 8:30 की लगभग स्टेशन रोड खितौला मैं आमने-सामने स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार युवक को सिर पर गंभीर चोटे पहुंची हैं वही दूसरा बाइक सवार युवक को मामूली चोटे है हासिल जानकारी के मुताबिक राजा चक्रवर्ती पिता विनोद चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 जो स्कूटी पर सवार था वहीं सचिन नामदेव पिता संतोष नामदेव उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 10 बाइक में सवार था दोनों की गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार राजा चक्रवर्ती को
सिर से वही खून की धार...
सिर पर गंभीर चोटे पहुंची और रोड पर गिरते ही सिर से खून की धार फूट पड़ी देखते ही देखते रोड पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर राजा चक्रवर्ती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं सचिन नामदेव का इलाज जारी है।

No comments:
Post a Comment