BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिलगड़ा बांध के केनाल मरम्मतीकरण कार्य का भारतीय किसान संघ ने अवलोकन किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 22, 2023

बिलगड़ा बांध के केनाल मरम्मतीकरण कार्य का भारतीय किसान संघ ने अवलोकन किया



दैनिक रेवांचल टाइम्स - शहपुरा इन दोनों रवि की फसल बोने का समय चल रहा है जिसमें किसान तेजी से खेतों को जुताई कर गेहूं की फसल लगा रहे हैं कुछ दिनों बाद गेहूं की फसल को पानी की आवश्यकता होगी यहाँ के किसानों के लिए बिलगड़ा मध्यम परियोजना के तहत निर्मित बांध से पानी दिया जाता है किंतु विगत वर्ष कैनाल टूटने के वजह से किसानों को सही मात्रा में पानी नहीं मिल पाया था इस बात को लेकर भारतीय किसान संघ ने माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन देकर बिलगड़ा मध्यम परियोजना में निर्मित कैनाल की मरम्मतीकरण की मांग की थी इसलिए इस वर्ष केनाल की मरम्मतीकरण किया जा रहा है इस कार्य को देखने के लिए भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में आज चरगांव के पास मरम्मतीकरण हो रहे कैनाल का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान जल संसाधन विभाग के एसडीओ चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है भारतीय किसान संघ के जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा की बिलगड़ा मध्यम परियोजना के माध्यम से 43 गांवों को तक पानी देने का है इसलिए विभाग से निवेदन है कि 43 गांव तक पानी पहुंचे जिससे किसानों को भरपूर लाभ हो इस बार किसी प्रकार से विभाग ने लापरवाही किया तो भारतीय किसान संघ शांत नहीं बैठेगा ।आज के इस निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य सहित किसान बंधु एवं एसडीओ चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment