रेवाचंल टाइम्स संवाददाता नारायणगंज मंडला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन होने की समीक्षा को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश से लेकर ग्रामीण अंचलों के गांव गांव तक पहुंच रही है जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर योजनाओं से वंचित पात्र अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है इसी दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणगंज तहसील के ग्राम पंचायत सिकोसी पहुंची जिसमें क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर भूपेंद्र वरकड़े,जनपद पंचायत अध्यक्ष आशाराम भारतीय,जनपद पंचायत उपध्यक्ष अविनाश शर्मा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे वहीं विभागीय अधिकारियों में सहित स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर में 24 आवेदन प्राप्त हुए जिनका जिला सदस्य इंजीनियर भूपेंद्र वरकड़े द्वारा मौके पर संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निराकरण करवाया गया वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना बीपीएल राशन कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत पत्र अधिकारियों के कार्ड बनाए गए और संबंधित विभागों से आए हुए आवेदनों को प्रेषित कर निराकरण करवाने के आदेश दिए गए । सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत सरपंच यशोदा बाई उईके,उपसरपंच चंदन सिंह, सचिव सुशीला परते, सहायक सचिव विनोद कुमार ,छत्रपाल मरावी ,पूर्व सरपंच रमन मार्को,मानक मार्को,भूपेंद्र परते, सत्यपाल मार्को,विनोद मरावी,लुहरमेन उईके, द्वारा साफा व माला पहनकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Friday, December 22, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही गांव गांव,मोदी की योजनाओं की हो रही समीक्षा
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही गांव गांव,मोदी की योजनाओं की हो रही समीक्षा
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment