रेवांचल टाइम्स मंडला- मंडला, थाना घुघरी के अंतर्गत सलवाह चौकी के ग्राम कचनारी गांव में बने अमृत सरोवर में अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता मिला जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पानी से निकाला और मृतक महिला की पहचान नही हो पाई वही पुलिस के द्वारा घुघरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को सुरक्षित रखवा दिया और पुलिस जांच में जुट गई
महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है एवं मृतक महिला के परिजनों ढूंढने की कोशिश की जा रही और महिला का पता लगाया जा रहा कि वह किस ग्राम की है और नाम क्या है, वही पुलिस के द्वारा मामले की जांच करते पता साजी की जा रही है..

No comments:
Post a Comment