BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म.प्र. राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 11, 2023

म.प्र. राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक

 



 

मंडला 11 दिसम्बर 2023

                म.प्र. राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 17 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को किया जा रहा है। परीक्षा में अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र के अतिरिक्त मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आयकर पेन कार्ड, केन्द्र या राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पासपोर्ट, बैंक पासबुक फोटो सहित, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय पत्र आदि में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना आवश्यक है। इसके अलावा परीक्षार्थी स्वयं के पहने कपड़े एवं लिखने हेतु पेन के अलावा अन्य कोई भी सामग्री जैसे- कपड़ा, चश्मा, डिवाईश, बक्कल, घड़ी, बेल्ट, पर्स, वॉलेट, टोपी, मफलर, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री आदि सहित परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

No comments:

Post a Comment